फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   election

जिले के 1998 मतदाता गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन में डालेंगे वोट

Fri, 20 Nov 2020 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
election
जिले के 1998 मतदाता गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन में डालेंगे वोट
विज्ञापन

14 ब्लॉक मुख्यालयों को बनाया गया मतदान केंद्र, पहली दिसंबर को होगा मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। यूपी विधान परिषद गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में पहली दिसंबर को होने वाले मतदान में जिले के कुल 1998 मतदाता मतदान करेंगे। डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि जिले के सभी 14 ब्लॉक मुख्यालयों को मतदान केंद्र बनाया गया है, जिसमें इस मतदान क्षेत्र के मतदाता मतदान करेंगे।
डीएम के मुताबिक रामनगर ब्लॉक में 110, रुधौली में 173, सल्टौआ गोपालपुर में 86, सॉऊघाट में 151, गौर में 146, परसरामपुर में 115, विक्रमजोत में 82, हर्रैया में 90, बस्ती ब्लाक में 166, कप्तानगंज में 289, बहादुरपुर में 151, बनकटी तथा कुदरहा में 80-80 तथा नगर पालिका परिषद बस्ती में 279 मतदाता अपना वोट देंगे। मतदान सुबह आठ से शाम पांच बजे तक कराया जाएगा। मतदान अभिकर्ताओं का नियुक्ति पत्र प्रारूप दस में निर्धारित जगह पर हस्ताक्षर कराकर जमा कराया जाएगा। अभिकर्ता का नियुक्ति पत्र उम्मीदवार के हस्ताक्षर से जारी होना चाहिए। मतदान अभिकर्ता उसी निर्वाचन क्षेत्र का निवासी होना चाहिए।
विज्ञापन

मतदान अभिकर्ता कोई सरकारी/अर्द्धसरकारी कर्मचारी एवं लोकल बाडी का प्राधिकारी जैसे प्रधान, प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष, मेयर अथवा डिप्टी मेयर नहीं हो सकता। जिलाधिकारी ने बताया कि पीठासीन अधिकारी मतदान अभिकर्ताओं को पास जारी करेंगे। कोई भी मतदान अभिकर्ता मतदाता को जारी होने वाले मतपत्र की क्रम संख्या नोट नहीं करेगा। मतदान प्रक्रिया में सहयोग न करने पर अभिकर्ता को मतदान केंद्र से बाहर भी किया जा सकता है। पीठासीन अधिकारी सभी अभिकर्ताओं को मतपत्र का पहला और अंतिम क्रमांक दिखाएंगे। साथ ही मतदाता सूची भी दिखाएंगे। मतदान से पूर्व मतपेटिका खोल कर भी दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed