{"_id":"5fda4f748ebc3e3c82243b70","slug":"electicity-basti-news-gkp37714052","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत निगम : बिजली उपभोक्ताओं का सौ फीसदी ब्याज होगा माफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत निगम : बिजली उपभोक्ताओं का सौ फीसदी ब्याज होगा माफ
विज्ञापन

- फिर शुरू की गई एक मुश्त समाधान योजना
- शहरी, ग्रामीण व औद्योगिक उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बिजली उपभोक्ताओं के लिए विद्युत निगम ने फिर से मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) शुरू किया है। इसके तहत उपभोक्ताओं का सौ फीसदी ब्याज माफ किया जा रहा है। पावर कार्पोरेशन से जारी आदेश में कहा गया है कि कोविड-19 को देखते हुए इस योजना को सभी विद्युत निगमों में लागू किया जा रहा है। योजनांतर्गत शहरी, ग्रामीण, औद्योगिक व निजी नलकूपों के उपभोक्ताओं को शामिल किया गया है। अधीक्षण अभियंता भूदेव प्रसाद शर्मा ने बताया कि इसमें पंजीकरण के समय उपभोक्ताओं को पहले मूलधन का 30 प्रतिशत जमा करना होगा।
इन उपभोक्ताओं को किया गया है शामिल
योजनांतर्गत शहरी व ग्रामीण (एलएमवी-दो), निजी संस्थान (एलएमवी-4), औद्योगिक (एलएमवी-6) श्रेणी के उपभोक्ताओं को शामिल किया गया है। योजना के तहत पंजीकरण कराकर 28 फरवरी तक भुगतान किया जा सकता है।
-----