फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   elected presidents of cooperatives

Basti News: सहकारी समितियों के अध्यक्ष चुने गए

Sun, 19 Mar 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 19 Mar 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
elected presidents of cooperatives
साधन सहकारी समिति खोरिया के संचालक समिति सदस्य चुने गए बाबू चौधरी का स्वागत करते कार्यकर्ता।
बाबूराम, मानिकराम और यमुना प्रसाद बने सहकारी समिति के अध्यक्ष
विज्ञापन

बनकटी/टिनिच। साधन सहकारी समिति खोरिया बसौढ़ी और टिनिच के संचालक मंडल के सदस्यों का चुनाव हुआ। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार देईसाड़ से बाबूराम चौधरी ने जीत दर्ज की। उन्हें 20 मत मिले, जबकि प्रतिद्वंद्वी अर्जुन चौधरी को सात मतों से संतोष करना पड़ा। निर्वाचन अधिकारी श्वेता ने बताया कि कुल 28 मत पड़े थे। एक मत अवैध रहा। बाबूराम के निर्वाचित होने पर इं. अरविंद पाल, रघुनाथ सिंह, विवेकानंद शुक्ला, रविचंद पांडेय, राजेंद्र चौधरी, मुरलीधर आदि ने बधाई दी।

टिनिच प्रतिनिधि के अनुसार, साधन सरकारी समिति शिशपुर वार्ड और रमवपुर वार्ड में चुनाव हुआ। शिवपुर के मानिकराम ने प्रतिद्वंद्वी राजेंद्र को 20 मतों के अंतर से हरा दिया। रमवापुर में यमुना प्रसाद ने प्रतिद्वंद्वी राजमन विश्वकर्मा को दो मतों के अंतर से हराया। चुनाव अधिकारी सेराज अहमद ने बताया कि शिवपुर वार्ड में 36 मतदाताओं ने मतदान किया। जबकि रमवापुर के 14 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed