फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   elderly sinking into kunano river.

कुआनों नदी में भैंस नहलाने गए बुजुर्ग की डूबकर मौत

Sun, 07 Jul 2019 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
elderly sinking into kunano river.
चंदोखा गांव में वृद्ध की मौत पर रोते बिलखते परिजन। - फोटो : BASTI
कुआनों नदी में भैंस को नहलाने गए बुजुर्ग की डूबकर मौत
विज्ञापन

वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के कुआनो नदी के चंदोखा घाट पर भैंस नहलाने गए बुजुर्ग की नदी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि भैंस नदी के उस पार जाने लगी तो बुजुर्ग उसे रोकने के लिए पानी में उतरे थे। इसी दौरान तेज बहाव के कारण हादसा हो गया।

जानकारी के अनुसार हादसा रविवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे की है। चंदोखा निवासी महेश (68) अपने पड़ोसी नंदलाल के साथ भैंस को नहलाने चंदोखा घाट पर गए थे। दोनों भैंस नदी में थी कि थोड़ी ही देर में तैरती हुई उस पार चली गई। वापस लाने के लिए महेश नदी में उतर गए। तैरने के दौरान वह बीच धारा में संतुलन खो बैठे और डूबने लगे। नंदलाल ने शोर मचाया तो लोग पहुंचे तब तक महेश नदी की धारा में गायब हो चुके थे। गांव के लोगों ने उन्हें ढूंढना शुरू किया। काफी देर बाद लगभग 300 मीटर दूर साहबगंज घाट पर उनका शव मिला। मौत की सूचना घर में पहुंची तो कोहराम मच गया। पत्नी सीतापति, लड़के त्रिभुवन, रामनयन, सहित परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल रहा। हादसे की जानकारी होते ही जिला पंचायत सदस्य राम प्रकाश चौधरी, मनोज राजभर आदि पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। इस बाबत थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शाही ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed