{"_id":"6a0621fb733798da2e0614b1","slug":"elderly-mans-body-found-hanging-in-house-basti-news-c-207-1-bst1021-158622-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: घर में फंदे से लटका मिला बुजुर्ग का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: घर में फंदे से लटका मिला बुजुर्ग का शव
विज्ञापन
कलवारी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में बुजुर्ग की मौत की जांच करती पुलिस-स्रोत पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलवारी। थाना क्षेत्र के गोविंदापुर गांव में बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक बुजुर्ग का शव घर में ही फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची कलवारी पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार छोटकान (76) निवासी गोविंदापुर थाना कलवारी का शव घर में लगे बांस में रस्सी के सहारे शव लटका हुआ घर के लोगों ने देखा। छोटकान की शादी नहीं हुई थी, ये गांव में ही रहते थे। इनके एक भाई झिनकान का परिवार जो घर से लगभग 200 मीटर दूर खलगां पर रहता है। उनके दो बेटी और एक बेटे हैं इसमें से एक बेटा और एक बेटी दिव्यांग हैं और जो दूसरी बेटी है वही खाना बनाकर छोटकन को घर पर देती थी।
बुधवार की रात जब वह खाना लेकर छोटकान के घर गई तो देखा कि वह फंदे से लटके हुए हैं। उसने शोर मचाकर लोगों को बुलाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के सहारे साक्ष्य को एकत्रित किया तथा शव को कब्जे में लेते हुए विधिक कार्रवाई शुरू किया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया देखने से तो लगता है कि उन्होंने आत्महत्या किया है लेकिन सही पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।