फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Elderly man injured in highway accident dies

Basti News: हाईवे पर हादसे में घायल वृद्ध की मौत

Wed, 30 Apr 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 30 Apr 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Elderly man injured in highway accident dies
छावनी। छावनी थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना सोमवार की रात 8 बजे के करीब फोरलेन पर महेवाजोत माली गांव के सामने हुई। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को परिजन जिला चिकित्सालय अयोध्या ले गए। मंगलवार की सुबह वृद्ध ने दम तोड़ दिया। चौकड़ी निवासी राम कुमार वर्मा उर्फ किरहिरी (62) की किसी काम से हाईवे से होकर बबुरहवा जा रहे थे। टोल प्लाजा की तरफ से आए तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए। परिजन उन्हें सीएचसी लेकर गए। स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने अयोध्या रेफर कर दिया। छावनी पुलिस घटना में शामिल वाहन को ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। संवाद
विज्ञापन

पट्टे की जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग
बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के बैडारी एहतमाली के लोगों ने डीएम को संबोधित पत्र प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। आवासीय पट्टे की भूमि पर कब्जा दिलाने और अवैध कब्जेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। डीएम को साैंपे पत्र में निवासी रामजीत, चंद्रिका, विरेंद्र कुमार, राम सूरत, मनीराम आदि ने कहा है कि उनका गांव कटान में है। मकान नदी की जद में है। उनकी समस्या को देखते हुए बैडारी एहतमाली में गाटा संख्या 314 में आवासीय पट्टा मिला है। राजस्व टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में जमीन की पैमाइश भी की। जब रामजीत आदि ने आवासीय पट्टे की भूमि पर छप्पर आदि डालना शुरू किया तो कुछ लोगों ने मारा पीटा और निर्माण रोकवा दिया। कलवारी थाने में सूचना दी गई किंतु कोई सुनवाई नहीं हुई। संवाद
विज्ञापन

दीवार, पिलर गिराने का आरोप, न्याय की गुहार

बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र की हथियांव कला की संगीता देवी पत्नी अरुण चौधरी उर्फ सौरभ वर्मा ने मंगलवार को डीएम और एसपी से न्याय की गुहार लगाई। प्रार्थना पत्र देकर कहा कि गांव की डीही आबादी में पूर्वजों के समय से पक्का मकान, घारी, चरन आदि बनवाकर उनका परिवार रहा रहा है। मकान जर्जर हो गया था। उसी स्थान पर 2023 में पिलर बनाकर 10 फीट ऊंची दीवार बनवाई गई थी। गांव के ही कुछ लोग व उनके रिश्तेदारों ने 27 अप्रैल को आरसीसी पिलर को कटर मशीन से काटकर गिरा दिया। इसकी सूचना लालगंज थाने को दी गई। आरोप है कि लालगंज पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे पूरा परिवार डरा सहमा है। उन्होंने दोषियों के विरुद्ध केस दर्ज कर परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आई बाइक, पिता-पुत्र घायल

महादेवा। लालगंज थाना क्षेत्र के बस्ती-महुली मार्ग पर मंगलवार दोपहर करीब एक बजे गौरा उपाध्याय गांव के समीप मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र चोटिल हो गए। जानकारी के अनुसार, थानाक्षेत्र के सेमरा गांव निवासी जटा शंकर 10 वर्षीय पुत्र यश के साथ अपनी ससुराल लगुनही थाना मुंडेरवा से घर लौट रहे थे। गौरा उपाध्याय गांव के नहर के पुल के पास अचानक मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली आ गई। उसकी चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। मौजूद ग्रामीणों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। संवाद
दहेज उत्पीड़न में पति समेत चार नामजद
बस्ती। परशुरामपुर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न की घटना में पति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला ने थाने पर शिकायती पत्र देकर बताया है कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उनकी शादी संजय शुक्ला के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया जाने लगा। गत दस मार्च की शाम को फिर से इसी बात को लेकर अपशब्द कहते हुए मारपीट कर जानमाल की धमकी दी गई। पति के अलावा पुलिस ने सास, जेठ और ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद

भूमि विवाद में मारपीट, केस दर्ज
बस्ती। मुंडेरवा पुलिस ने भूमि विवाद में मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। भिटहा निवासी परमात्मा प्रसाद चौधरी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके नेवासे की जमीन पर विपक्षी जबरन मिट्टी गिराने लगे। मना करने पर मारपीट की। बीच-बचाव में आए रामप्रसाद समेत अन्य को मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कबरा निवासी दीनानाथ, संदीप और राजकुमारी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed