फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Eight months have passed since progressive farmers were honored, but they have not received the incentive amount

Basti News: प्रगतिशील किसानों को सम्मानित हुए आठ महीने बीत गए, नहीं मिली प्रोत्साहन राशि

Tue, 09 Sep 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 09 Sep 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Eight months have passed since progressive farmers were honored, but they have not received the incentive amount
बस्ती। जिले के डेढ़ सौ प्रगतिशील किसानों के लिए पिछले साल 23 दिसंबर को आयोजित किसान दिवस छलावा साबित हुआ। आयोजन के दौरान इन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मान देने की रस्म अदायगी केवल पूरी की गई है। सम्मान के साथ दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि आठ महीने बीतने के बाद किसानों को नहीं मिली। यह किसान लगातार कृषि भवन का चक्कर लगा रहे हैं। हर बार उन्हें बजट उपलब्ध न होने का रटारटाया जवाब देकर निराश लौटा दिया जा रहा है।
विज्ञापन

देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन पर 23 दिसंबर को हर वर्ष किसान दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम में विशेष तौर पशुपालक, डेयरी उद्योग, कृषि, वैज्ञानिक एवं तकनीकी खेती, मत्स्य पालन आदि से जुड़े प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जाता है। कृषि विभाग की तरफ से इन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ प्रोत्साहन राशि भी मुहैया कराई जाती है।
विज्ञापन

जिला स्तर पर चयनित प्रगतिशील किसानों को 5000 रुपये और ब्लॉक स्तर पर चयनित प्रगतिशील किसानों को ढाई हजार रुपये प्रोत्साहन राशि उनके खातों में प्रदान की जाती है। यह आयोजन खत्म हुए आठ महीने बीत गए। नए आयोजन की तिथि आने में भी अब ढाई महीने और शेष है। लेकिन, पिछले साल का प्रोत्साहन राशि किसानों को नहीं मिली है। बनकटी क्षेत्र से आए किसान नरपति ने बताया कि अच्छी पैदावार के लिए उनका चयन प्रगतिशील किसान के रूप में हुआ था। बताया गया कि प्रोत्साहन राशि सीधे खाते में जाएगी। लेकिन, आठ महीने से कृषि भवन आ रहे हैं। हर बार यही जवाब मिलता है कि अभी बजट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
प्रगतिशील किसानों की प्रोत्साहन राशि पहले जिला कोषागार के माध्यम से भेज दी जाती थी। इस बार शासन ने नियमों में बदलाव कर दिया है। अब सीधे मुख्यालय से शासन खुद प्रोत्साहन राशि किसानों के खाते में भेजेगा। इसीलिए विलंब हो गया है। वैसे इसका बजट स्वीकृत हो गया है। बहुत जल्द किसानों के खाते में रकम भेज दी जाएगी। -अशोक कुमार गौतम, उप कृषि निदेशक, बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed