फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Eight members of an animal smuggling gang were arrested by the police, one in an encounter.

Basti News: पशु तस्कर गिरोह के आठ गुर्गे पुलिस के हत्थे चढ़े, एक मुठभेड़ में गिरफ्तार

Mon, 18 May 2026 12:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Eight members of an animal smuggling gang were arrested by the police, one in an encounter.
पशुतस्करों के गिरोह के साथ पुलिस। स्रोत- पुलिस
बस्ती। जिले की परशुरामपुर पुलिस टीम पशुतस्करों के गिरोह को पकड़ने के लिए रात भर दौड़भाग करती रही। मुखबिर की सूचना सक्रिय हुई पुलिस पहले थाना क्षेत्र के पचौरी बाग में घेराबंदी की। यहां चार गोवंश के साथ आठ सदस्यीय गिरोह पुलिस के चंगुल में आ गया। कुछ ही देर बाद एक सदस्य पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। तीन घंटे के बाद रविवार की भोर में उसे थाना क्षेत्र के नकटवा पुल के पास से मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

घटना का खुलासा करते हुए सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय के नेतृत्व में पुलिस टीम पशु तस्करों के गिरोह को पकड़ने के लिए शनिवार की रात 11:26 बजे पहले पचौरी बाग की घेराबंदी की। यहां आठ संदिग्ध लोग चार अदद गोवंश के साथ पकड़े गए। जिनकी पहचान राकेश यादव, राम अवतार यादव निवासी गढ़ी, थाना नवाबगंज, जनपद गोंडा, सहबान उर्फ छोटू निवासी मंझारी, थाना हरैया, बस्ती, आयुष प्रताप सिंह निवासी डिगरापुर, थाना कलवारी, बस्ती, सहजाद हुसैन निवासी केवड़ी मुस्तहकम, थाना दुबौलिया, बस्ती, मुरली सोनकर निवासी चौबेपुर सेमरियांवा, थाना परसरामपुर, बस्ती, असलम निवासी खमहरिया सुजात डुहरिया, थाना हर्रैया, बस्ती और सद्दाम निवासी मोहम्मदपुर कछार, थाना खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर के रूप में हुई।
विज्ञापन

इसी बीच गिरोह में शामिल आरोपी सद्दाम पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने गिरोह के अन्य सात सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद फरार आरोपी की तलाश में जुट गई। तीन घंटे के बाद रविवार को भोर में थाना क्षेत्र के नकटवा पुल सहरिया गांव के पास सघन चेकिंग अभियान लगाया। यहां पॉपुलर के बगीचे में फरार आरोपी सद्दाम भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी की तो उसने टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस की गोली आरोपी सद्दाम के दाहिने पैर में लगी। इसके बाद वह घायल होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए सीएचसी परशुरामपुर पहुंचाया। गिरोह के पास चार अदद गोवंश, एक अदद तमंचा 315 बोर, एक अदद खोखा व एक अदद कारतूस बरामद हुआ है। पूछताछ में गिरोह के गुर्गों ने बताया कि इस क्षेत्र से गोवंश बछड़ा, गाय आदि की तस्करी कर बिहार प्रांत में काटने के लिए भेजा जाता है। हम लोग तस्करी के गोवंश को बिहार भेजने की तैयारी में थे। तभी पुलिस ने घेराबंद करके पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed