फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Eid prayers will be offered in 326 mosques and 157 Idgahs

Basti News: 326 मस्जिदों, 157 ईदगाहों में अदा होगी ईद की नमाज

Mon, 31 Mar 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 31 Mar 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Eid prayers will be offered in 326 mosques and 157 Idgahs
बस्ती। जिले की 326 मस्जिदों और 157 ईदगाहों पर अल्लाह की खिदमत में नमाज अदा की जाएगी। जिसमें शहर की प्रमुख 20 मस्जिदों पर विशेषज्ञ नमाज अदा की जाएगी।
विज्ञापन

ईदगाह कड़र, खैर इंटर कॉलेज, टाउन क्लब जीएन मस्जिद, निसार साहब मस्जिद बालक राम के सामने, राम प्रसाद गली छोटी मस्जिद, अजुंमन मस्जिद गांधी नगर, जामिया हनफिया रहमतगंज, दारूल उलूम एवं दरिया खां, गड़गोडिया एवं कसाईबाड़ा, जिला अस्पताल एवं कर्बला, दक्षिण दरवाजा, चिकवा टोला एवं अंजुमन पुरानी बस्ती, पंचायती मंदिर के बगल व पठान टोला, रेलवे स्टेशन मस्जिद तथा कटरा मस्जिद में अलग-अलग समय सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक नमाज अदा की जाएगी।

रविवार को पुलिस टीमों ने ड्रोन कैमरों से निगरानी की और शहर में पैदल मार्च किया। पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर व्यापक सुरक्षा प्रबंध किया गया है।
कमिश्नर अखिलेश सिंह, डीआईजी दिनेश कुमार पी. , डीएम रवीश गुप्ता, एसपी अभिनंदन के पर्यवेक्षण में एएसपी, सीओ सिटी, सीओ हर्रैया, सीओ कलवारी, कोतवाल, एसओ पुरानी बस्ती के अलावा स्वाट टीम व क्यूआरटी की कई टीम मुस्तैद रहेगी। साथ में फायर ब्रिगेड, दंगा नियंत्रण दस्ता, क्यूआरटी (त्वरित कार्य बल) की कई टोलियां भ्रमणशील रहेंगी। एसपी ने बताया कि चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर होगी। एसपी अभिनंदन ने बताया कि सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed