फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Efforts started to improve the skills of prisoners, efforts will be made to make them efficient

Basti News: बंदियों का हुनर निखारने की कोशिश शुरू, दक्ष बनाने का होगा प्रयास

Thu, 28 Mar 2024 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 28 Mar 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Efforts started to improve the skills of prisoners, efforts will be made to make them efficient
बस्ती। मंडलीय कारागार में बंदियों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने की अनूठी पहल की गई है। उनकी रुचि के मुताबिक प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। ताकि जेल भीतर रहकर भी अपने परिवार के लिए कुछ कमाई कर सकें। नवागत जेल अधीक्षक अंकेक्षिता श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद बताया कि बंदियों को रोजगार परक गतिविधियों के लिए प्रशिक्षित किए जाने की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए निजी व स्वयं सेवी संस्थाओं की मदद ली जाएगी। इसका श्रीगणेश होली के दौरान पेंटिंग और लेखन प्रतियोगिता से हो चुका है।
विज्ञापन

जिले की पहली महिला जेल अधीक्षक के रूप में होली से पहले कार्यभार ग्रहण करने वाली अंकेक्षिता श्रीवास्तव मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली हैं। वनस्थली विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल करने वाली 2021 बैच की पीसीएस अधिकारी हैं। जेल अधीक्षक के रूप में यह उनकी पहली नियुक्ति है। अंकेक्षिता श्रीवास्तव का कहना है कि बंदियों और बंदी रक्षकों की सभी समस्याओं के बारे में वह जानकारी जुटा रही हैं। स्टाफ में छुट्टी को लेकर पिछले दिनों सामने आए असंतोष को लेकर बताया कि अनुमन्य अवकाश सभी को मिलेगा। बशर्ते वे निर्धारित समय सीमा के भीतर वापसी कर लें।
विज्ञापन

जेल की व्यवस्था के बारे में बताया कि बंदियों को अच्छा भोजन और साफ-सफाई पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है।
जेल अधीक्षक ने बताया कि बंदियों में तमाम प्रतिभाएं छिपी हुई हैं। इसकी बानगी होली के दौरान तब देखने को मिली जब बंदियों से ड्राइंग, निबंध लेखन व कविता लिखवाया गया। इनमें 27 बंदियों ड्राइंग में हिस्सा लिया। उन्हें चार्ट पेपर और कलर दिए गए तो आकर्षक ढंग से चित्रकारी की। दो मुस्लिम बंदियों ने होली पर निबंध लिखा, जिसे पढ़कर लगा कि उनमें वाकई लेखन प्रतिभा छिपी हुई है। जिसमें होली, राधा कृष्ण, फूल-पत्तियां होली में बंदियों को पनीर की सब्जी, खीर और पराठे परोसे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैरकों में गूंजेगी सुंदर कांड की चौपाई
बंदियों में धार्मिकता को बढ़ावा देने के लिए अनूठी पहल की गई है। इसमें कारागार में प्रत्येक शनिवार को सुंदरकांड का पाठ कराए जाने का निर्णय लिया गया है। जेल अधीक्षक अंकेक्षिता श्रीवास्तव ने बताया कि इसके लिए एक बैरक में टोली लाउडस्पीकर पर पाठ करेगी। जिसका स्पीकर प्रत्येक बैरक में पहुंचाया जाएगा। ताकि बंदी भी चौपाई का पाठ कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed