{"_id":"691e1fccc08015a25d06ad2f","slug":"effect-of-weathertroubled-by-viral-and-cough-basti-news-c-207-1-bst1005-147977-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: माैसम का असर...वायरल के साथ खांसी से परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: माैसम का असर...वायरल के साथ खांसी से परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। ठंड के चलते बुजुर्गों में परेशानी बढ़ गई है। सांस की समस्या के साथ उन्हें खांसी सता रही है। ऐसे रोगियों को चिकित्सक परामर्श दे रहे हैं। ओपीडी में सुबह से वायरल संक्रमण वाले मरीजों की भीड़ लग रही है। लगातार जिन मरीजों में खांसी आ रही है, उनकी सूची बनाकर बलगम जांच के लिए भी प्रेरित कर रहे।
जिला अस्पताल में ठंड के चलते संक्रमण वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। उम्रदराज और पहले से किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल की ओपीडी में करीब सात से आठ सौ तो इमरजेंसी में 24 घंटे में 100 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। इसमें अधिकांश मरीज मौसम जनित बीमारी से ग्रसित होकर पहुंच रहे हैं।
फिजीशियन डॉ. रामजी सोनी ने बताया कि बुजुर्गों में सांस के साथ गले में खराश और खांसी आ रही। इसके अलावा बुखार, स्ट्रोक, निमोनिया, हार्ट अटैक, हाइपोनेट्रिमिया, हाइपरटेंशन जैसी बीमारियों के मरीज की संख्या बढ़ रही है। इससे बचाव को लेकर सतर्कता बहुत ही जरूरी है। इसके अलावा चर्म रोग, आंख, एलर्जी, डायबिटीज, बीपी आदि के भी मरीज आ रहे हैं। ठंड-गर्म के चलते मरीज तेजी से बीमार पड़ रहे हैं। ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ी है। वह अस्पताल पहुंच रहे हैं। उन्होंने लोगों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने, पौष्टिक आहार लेने और नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया है।