फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   echo of vandematram

शहर में गूंजता रहा वंदेमातरम

Mon, 25 Dec 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 25 Dec 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
echo of vandematram
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की निकाली गयी शोभा यात्रा। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
बस्ती। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 57 वें अधिवेशन के दूसरे दिन रविवार को शहर में शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान शहर वंदेमातरम के नारे से गूंज उठा। सरस्वती विद्यामंदिर राम बाग से निकली शोभायात्रा रोडवेज पहुंचकर खुले अधिवेशन में तब्दील हो गई। 
विज्ञापन


गोरखपुर, आजमगढ़ और बस्ती मंडल के करीब एक हजार विद्यार्थी स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर वंदेमातरम का उद्घोष कर रहे थे। ‘कश्मीर हो या गुवाहाटी, अपना देश अपनी माटी’, ‘जहां हुआ तिरंगे का अपमान वहीं दिलाएंगे सम्मान’, ‘गांव गांव जाएंगे सामाजिक समरसता लाएंगे’।
विज्ञापन


रोडवेज के पास शोभायात्रा खुले अधिवेशन में तब्दील हो गई। अधिवेशन में परिषद के राष्ट्रीय मंत्री रोहत मिश्र ने कहा कि विद्यार्थी परिषद युवाओं का संगठन है। कहा कि विद्यार्थी कल का नहीं आज का नागरिक है। इस संकल्प के साथ परिषद युवाओं को स्वावलंबी व देश भक्त बनाने के लिए नित नए-नए अभियान और कार्यक्रमों का आयोजन करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संज्ञा यादव ने नारी सुरक्षा को लेकर सरकारों की जागरूकता पर खुशी जताई। बलिया के नगर मंत्री शिवम ने परिषद में 18 से 35 वर्ष के 90 फीसदी सदस्य होने की जानकारी दी। कुशीनगर के जिलाध्यक्ष आकर्षण ने प्रकृति से प्राप्त संसाधनों के दुरुपयोग रोकने पर जोर दिया।

गोरखपुर के अखिलदेव त्रिपाठी ने ‘स्वस्थ युवा समृद्ध भारत’ पर जोर दिया। कहा कि महात्मा बुद्ध, स्वामी विवेकानंद की धरती पर पलने वाला देश का युवा पाश्चात्य सभ्यता का अनुसरण कर रहा है। देवरिया के अमृतांश मिश्र ने कृषि नीति की दशा पर चिंता जताई।

अंत में गोरक्षप्रांत के मंत्री भूपेंद्र सिंह राणा ने कहा कि देश की शिक्षा लचर होती जा रही है। मनमानी फीस उगाही, बदले में विशेष सुविधाएं देने का प्रलोभन के चलते देश का शैक्षणिक स्तर गिरता जा रहा है। जो घातक है। 

आर्थिक महाशक्ति बन रहा भारत: डॉ. सतीश 
बस्ती। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत अधिवेशन के दूसरे दिन भाषण सत्र में इटवा के विधायक व अर्थशास्त्र के शिक्षक डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि भारत आर्थिक महाशक्ति के रूप में उभर रहा है। पूर्व में भारत भ्रष्टाचार, कालाधन, कर चोरी जैसी समस्याओं से जूझ रहा था। मोदी सरकार ने उसे खत्मकर अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने का काम किया है। 


उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना, जनधन योजना जैसी नीतियों के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को जोड़कर केंद्र सरकार देश के विकास में सहभागी बनाने का कार्य कर रही है। युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से जोड़ा जा रहा है। विकसित भारत का सपना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने देखा था। संचालन प्रांत अध्यक्ष डॉ. राजशरण शाही ने किया। मुख्य अतिथि प्रफुल्ल आकांता, क्षेत्रीय संगठन मंत्री रमेश जी, डॉ. उमा श्रीवास्तव, संगठन मंत्री कमल नयन, अभिनव सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed