{"_id":"68069c3fbf289c14180938c8","slug":"e-rickshaw-overturned-in-the-middle-of-the-intersectionpeople-stuck-in-the-jam-basti-news-c-207-1-sgkp1006-135344-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बीच चौराहे पर पलट गया ई-रिक्शा...जाम में फंसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बीच चौराहे पर पलट गया ई-रिक्शा...जाम में फंसे लोग
Tue, 22 Apr 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। कंपनीबाग चौराहे पर सीवर लाइन बनाने के लिए की गई खोदाई हादसे का कारण बन गई है। रोजाना वहां कोई न कोई हादसा हो रहा है। सोमवार को दोपहर भीड़ में निकलने के प्रयास में एक ई-रिक्शा बीच चौराहे पर पलट गया। अस्तव्यस्त हो चुके चौराहे की यातायात व्यवस्था संभालने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे ट्रैफिक सिपाहियों और होमगार्ड्स के चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगीं।
आनन-फानन ई-रिक्शा सीधा कराया गया। गनीमत रही कि किसी सवारी या चालक को गंभीर चोट नहीं आई। मगर, इस दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब 10 दिन पहले शहर के सबसे प्रमुख गुरु गोविंद सिंह चौक कंपनीबाग पर बड़ेवन फोरलेन के लिए पुलिया खोद दी गई।
एक तो उसका मलबा इधर-उधर फैला दिया गया और दूसरे बाकी जगह में निर्माण के लिए सामग्री गिरा दी गई। सिविल लाइंस पुलिस चौकी के ठीक सामने होने के बावजूद निर्माण एजेंसी काम में तेजी और सफाई नहीं दिखा सकी।
विज्ञापन
जिसका नतीजा है कि पूरे दिन वहां वाहन गुजरने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। जाम में फंसे कलेक्ट्रेट के कर्मचारी ने कहा कि पुल बनाने वालों की यह ज्यादती है। र