{"_id":"67631316fd9625523d02e3d1","slug":"duty-of-room-invigilators-will-be-done-online-in-the-examination-basti-news-c-207-1-sgkp1006-129010-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: परीक्षा में ऑनलाइन लगेगी कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: परीक्षा में ऑनलाइन लगेगी कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी
Wed, 18 Dec 2024 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
- 23 दिसंबर तक शिक्षकों का ब्योरा पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारित करने के बाद कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की कवायद शुरू हो गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से इस बार कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी निर्धारण की प्रक्रिया को पूरी तरह से बदल दिया गया है। इसके लिए कॉलेजों को 23 दिसंबर तक शिक्षकों का ब्योरा पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की ओर से संचालित हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षा दो शैक्षिक सत्र में प्रभावित होने के बाद वर्तमान शैक्षिक सत्र में फरवरी में शुरू होगी। परीक्षा समय सारिणी जारी होने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। 124 परीक्षा केंद्र निर्धारित करने के बाद अब कक्ष निरीक्षक तैनाती की प्रक्रिया भी तेज हो गई है।
अब तक परीक्षा केंद्र पर तैनात केंद्र व्यवस्थापक की ओर से कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की जाती थी। ऐसे में कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी में गड़बड़ी के साथ पाल्य के ही परीक्षा कक्ष में पिता व संबंधित विषय के शिक्षक की ड्यूटी लगने से परीक्षा प्रभावित होने की शिकायत आम होती थी। ऐसे में कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी को पारदर्शी बनाने के लिए बोर्ड ने नई योजना बनाई है।
विज्ञापन
डीआईओएस जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि बोर्ड परीक्षा को इस बार और पारदर्शी कराने के लिए परीक्षार्थियों की निगरानी के लिए तैनात होने वाले कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी अब ऑनलाइन विधि से लगाई जाएगी। इसके लिए जिले के राजकीय, वित्तपोषित और वित्तविहीन विद्यालयों में तैनात शिक्षक और शिक्षणेतर कर्मचारियों का डेटा बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। सचिव ने आठ बिंदुओं की त्रुटिरहित सूचना 23 दिसंबर तक पोर्टल पर अपलोड करने को कहा है। पोर्टल पर डेटा अपलोड होने के बाद कक्ष निरीक्षकों की तैनाती करते हुए सूची डीआईओएस कार्यालय भेजी जाएगी। इसके बाद केंद्र व्यवस्थापकों व शिक्षकों को उनकी ड्यूटी की प्रति रिसीव कराने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग पारदर्शी ढंग से जिले में बोर्ड परीक्षा संपन्न कराएगा। डीआईओएस जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि जिले में बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। सचिव के निर्देशानुसार जारी समय सारिणी के अनुसार जिले में नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।