फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   During the survey, a mosque and part of the tomb were found built on barren land.

Basti News: पैमाइश में बंजर भूमि पर बना मिला मस्जिद और मजार का कुछ हिस्सा

Mon, 29 Sep 2025 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 29 Sep 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
During the survey, a mosque and part of the tomb were found built on barren land.
रजवापुर में पैमाइस करती टीम-संवाद
विक्रमजोत। परशुरामपुर क्षेत्र के रजवापुर चेफवा बाजार में धार्मिक पताका लगाने को लेकर दो समुदायाें में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। इसी बीच एक पक्ष ने आरोप लगाया कि चेफवा बाजार स्थित मस्जिद व थरूवापुर में मजार का निर्माण बंजर भूमि पर किया गया है।
विज्ञापन

शिकायत पर हर्रैया तहसील की टीम रविवार को दोनों स्थलों की भूमि की पैमाइश करने पहुंची। टीम के अनुसार, मस्जिद और मजार का आंशिक निर्माण बंजर भूमि में पाया गया है।
विज्ञापन

हर्रैया एसडीएम सत्येंद्र सिंह के निर्देश में नायब तहसीलदार ऋषभ सिंह ने राजस्व निरीक्षक अजय तिवारी, दिनेश मिश्र, गोमती पांडेय तथा लेखपाल ज्ञानचंद मिश्र, जितेंद्र कुमार, दुर्गेश द्विवेदी,अनुज गुप्ता, मुकेश कसौधन तथा विकास सिंह की टीम गठित हुई। यह टीम दोपहर में भारी पुलिस बल के साथ चेफवा बाजार स्थित मस्जिद के भूमि की पैमाइश करने पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने ग्रामीणों के सामने घंटों नाप जोख किया। इसके बाद टीम थरूवापुर में स्थित मजार के भूमि की भी पैमाइश की। जहां राजस्व विभाग व पुलिस प्रशासन के अलावा वहां कोई नहीं था। बताया जा रहा है कि पैमाइश के दौरान मौके पर किसी भी समुदाय के लोगों के आने पर रोक लगा दी गई थी। पैमाइश को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि तहसील प्रशासन जल्द ही बड़ी कार्रवाई कर सकता है।

नायब तहसीलदार ऋषभ सिंह ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर चेफवा बाजार में स्थित मस्जिद, मदरसा सहित थरूवापुर मजार की पैमाइश की गई है। निर्माण का आंशिक भाग बंजर भूमि में पाया गया है। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed