फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Durga Puja celebrations increased in the city

Basti News: शहर में बढ़ी दुर्गापूजा की धूम, शाम पांच बजे से चार पहिया वाहनों की होगी नो इंट्री

Mon, 23 Oct 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 23 Oct 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Durga Puja celebrations increased in the city
प्रतिमाओं ने नेत्रपट खुल जाने के बाद निहाल हो रहे माता के भक्त
विज्ञापन

कंपनीबाग, गांधीनगर, मंगल बाजार, रोडवेज, पांडेय बाजार, कटरा, मालवीय मार्ग पर सबसे ज्यादा भीड़

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर में दुर्गा पूजा समारोह की भव्यता बढ़ चुकी है। रविवार को अधिकतर प्रतिमाओं के नेत्र पट खुल जाने के बाद देवी भक्त उसे निहाल रहे हैं। पूजा पंडालों में उनकी भीड़ लगनी शुरू हो गई है। भगवती के जयकारों से दुर्गा पंडाल गूंजने लगे हैं। शहर में स्थापित प्रतिमाओं के भव्य पंडाल और उनकी सजावट लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों और कस्बों में दशहरा और उसके एक दिन बाद प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। शहर की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सोमवार से गांधीनगर, मंगल बाजार आदि मुख्य बाजारों में सोमवार को शाम पांच बजे से चार पहिया वाहनों की नो-इंट्री लागू कर दी गई है।
शहर में दुर्गा पूजा महोत्सव का अपना एक अलग महत्व है। जब हर जगह दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन हो जाता है, तब यहां दुर्गा पूजा जोर पकड़ती है। शरद पूर्णिमा के दिन विसर्जन होने के कारण शहर में इस समारोह का अलग महत्व रहता है। भूअर निरंजनपुर, बिजली सब स्टेशन कंपनी बाग की प्रतिमाओं का भव्य रूप देखते ही बनता है। इन दोनों स्थानों पर देवी भक्तों की जुटान होने लगी है। कंपनी बाग और जनता होटल के पास स्थापित दुर्गा पंडाल की भव्यता हर किसी को अपनी ओर खींच रही है।
विज्ञापन

एपीएन पीजी काॅलेज से पहले स्थापित प्रतिमा का अपना अलग आकर्षण है। सक्सेरिया इंटर काॅलेज के सामने मां भगवती की प्रतिमा लोगों के आकर्षण का केंद्र है। आर्य समाज मंदिर के सामने भव्य पंडाल अपनी छटा बिखेर रहा है। यहां स्थापित भव्य दुर्गा प्रतिमा के दर्शन के लिए भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटरा, पुराना डाकखाना, गांधीनगर, जनता होटल, नार्मल स्कूल, रोडवेज, रौता चौराहा, बड़ेवन, दक्षिण दरवाजा, मंगल बाजार, पांडेय बाजार, रेलवे स्टेशन, काली मंदिर आदि अन्य प्रमुख स्थानों पर भव्य पंडाल सजाए गए हैं। जबकि अस्पताल चौराहा समेत कई स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित की जा चुकी हैं और वहां पूजा-अर्चना का सिलसिला चल रहा है। जगह-जगह सजे पंडालों में अलग-अलग थीम की प्रतिमाएं सजाई गई हैं, जिनमें माता दुर्गा के अलावा श्रीगणेश, माता सरस्वती, माता लक्ष्मी और महिषासुर की प्रतिमाएं शामिल हैं। अधिकतर पंडालों में देवी गीत सुनाई दे रहे हैं। सुबह से ही माता का पूजन-दर्शन करने के लिए आसपास के श्रद्धालुओं का तांता लग रहा है। भीड़ और अराजकतत्वों पर काबू रखने के लिए पुलिस प्रशासन के अलावा आयोजन समिति के सदस्य जुटे हैं।
जिला अस्पताल के सामने बाबा नंदानाथ की ओर से लगातार 46 साल से दुर्गा प्रतिमा स्थापित की जा रही हैं। इसके लिए भव्य पंडाल और रोशनी की बेहतरीन व्यवस्था की गई है। वहीं कन्हैया लाल ढोढ़े लाल के नाम से मशहूर दुर्गा प्रतिमा पंडाल पुरानी बस्ती के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई है। पुरानी बस्ती के मंगल बाजार, सर्ती हट्टा, काली मंदिर आदि स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। सुबह-शाम इनकी आरती में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हो रहे हैं।
...
जिले में 2241 पंडालों में चल रही माता की पूजा
जनपद में कुल 2241 दुर्गा प्रतिमा स्थापित हैं। इनमें शहर की 385 प्रतिमाएं भी हैं। 12 स्थानों पर रामलीला का आयोजन हो रहा है। पांच स्थानों पर रावण दहन किया जाएगा। मंगलवार को शहर में कलश यात्रा का निकाली जाएगी। अधिकतर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन बुधवार 25 अक्टूबर को किया जाएगा। जबकि शहर क्षेत्र की करीब 385 प्रतिमाओं का विसर्जन 30 अक्तूबर को किया जाएगा। प्रतिमा विसर्जन के लिए अमहट घाट सहित कुल 162 स्थान चिह्नित हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वाधिक प्रतिमाएं 257 सोनहा थाना क्षेत्र में हैं और उनके विसर्जन के लिए भी मुकम्मल व्यवस्था घाट पर की जाएगी।
...
अधिकारियों ने की सौहार्द की अपील
डीएम अंद्रा वामसी ने नागरिकों को त्योहार की बधाई देते हुए सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की भी अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी दुर्गा पूजा पंडाल में साफ-सफाई के लिए एक व्यक्ति को तैनात रखेंगे, डस्टबिन रखेंगे तथा नियमित सफाई पर ध्यान देंगे। बिजली की निर्बाध आपूर्ति तथा लोकल फाल्ट तत्काल ठीक करने के लिए बिजली निगम को निर्देश दिए गए हैं। एसपी कृष्ण गोपाल चौधरी ने सभी दुर्गा पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरे लगाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि आयोजन समिति प्रत्येक पंडाल में सुरक्षा के लिए दो वॉलंटियर रात में भी तैनात करें। आयोजकों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी प्रकार की सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन को उपलब्ध कराएं। साथ ही, आयोजन में यातायात बाधित न हो, ऐसी व्यवस्था कराने का आग्रह किया है।
...
दुर्गा पूजा के लिए रूट डायवर्ट

- बस्ती शहर में दुर्गा पूजा महोत्सव में होने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया है। बड़ेवन बाईपास से शहर की तरफ भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया। यह डायवर्जन सोमवार की शाम पांच बजे से प्रभावी हो गया। यह व्यवस्था पूजा महोत्सव तक जारी रहेगी।

...
डायवर्जन का खाका तैयार
- मालवीय मार्ग चौराहे से कंपनी बाग की ओर दो पहिया और चार पहिया वाहन को रोका जाएगा।

- बडे़वन से सभी बड़े वाहनों को रोककर फोरलेन की तरफ से निकाला जाएगा।

- कांटे से बस्ती की ओर आने वाले सभी भारी वाहनों के साथ रोडवेज बसों को रोका जाएगा। सिर्फ बस्ती डिपो की बसों को अंदर आने की अनुमति होगी।

- दक्षिण दरवाजा से करुआ बाबा के मध्य दो पहिया वाहनों को छोड़कर सभी बड़े व चार पहिया वाहनों को रोका जाएगा।

- रेलवे स्टेशन से सभी बड़े वाहनों को शहर में आने से रोका जाएगा।

- पांडेय बाजार चौराहे से रेलवे क्राॅसिंग से शहर के तरफ आने वाले समस्त वाहनों को रोक दिया जाएगा।

...
रामलीला की शोभायात्रा 25 को
सनातन धर्म संस्था की ओर से श्री रामलीला महोत्सव (चतुर्थ वर्ष) के प्रचार एवं धार्मिक जन जागरण के लिए बुधवार को शोभायात्रा (मोटरसाइकिल व कार द्वारा) व भूमि पूजन का आयोजन किया जाएगा। सुबह नौ बजे से शुरू होने वाली यह यात्रा बस्ती क्लब मैरिज हाल (निकट-एसपी आवास) से न्याय मार्ग, मालवीय रोड, रोडवेज, दक्षिण दरवाजा, अस्पताल चौराहा, रोडवेज, गांधीनगर होते वापस बस्ती क्लब मैरिज हाल तक जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed