फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Due to mental condition, the mother left forgetting the child

Basti News: दिमागी हालत ठीक न होने से बच्चे को भूल कर चली गई थी मां

Mon, 05 Jun 2023 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 05 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Due to mental condition, the mother left forgetting the child
बस्ती। शहर के रोडवेज के गेट पर मिले लावारिस मासूम के माता पिता का पता रविवार की शाम चल गया। चाइल्ड लाइन के कोआर्डिनेटर चंदन ने बताया कि बच्चे के पिता ने यह बात बताई है कि पत्नी की दिमागी हालत ठीक नहीं है। ऐसे में वह बच्चे को रोडवेज पर भूल कर चली गई थीं। बताया है कि रविवार को माता पिता व अन्य परिजन पहुंच गए हैं। बच्चे से मिले तो बच्चे ने माता पिता को पहचान लिया और उनके सीने से लग गया।
विज्ञापन

बता दें कि 02 जून को रोडवेज डिपो परिसर के गेट पर डायल 112 की ओर से सुबह साढ़े सात बजे चाइल्ड लाइन को सूचना दी गई कि एक लावारिस मासूम पड़ा हुआ है। डायल 112 ने मासूम को जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद उसे चाइल्ड लाइन में भेज दिया गया था।
विज्ञापन

परिवार के लोगों के मुताबिक, दिमागी रूप से कमजोर मां बच्चे से बिछुड़ने के बाद गोंडा पहुंच गई, जहां उसने परिवार के पुराने परिचित मेहताब से संपर्क साधा। मेहताब ने अमृतसर में महिला के पड़ोस में रहने वाले अपने चाचा को सारी बात बताई। मेहताब के चाचा ने तत्काल महिला के पति को यह बात बताई। इसके बाद 2 जून की शाम पति परिवार सहित गोंडा पहुंचे। यहां बेटे को न देख वे सहम गए। जब मासूम के पिता ने अपनी पत्नी से बेटे के बारे में पूछा तो वह कुछ बता नहीं पा रही थी, मगर फिर उसने याद कर गोरखपुर में बच्चे को छूट जाने की बात कही। इसके बाद परिवार सीधे गोरखपुर पहुंचा, मगर वहां बेटे को न पाकर परेशान हुए। इसी बीच मां को अचानक बस्ती में रोडवेज पर बेटे को भूलने की बात याद आ गई। गोरखपुर से बच्चे के माता पिता व अन्य परिजन यहां पहुंच रोडवेज चौकी प्रभारी राकेश मिश्र से मिले। राकेश ने सारी बात जानने के बाद उन्हें चाइल्ड लाइन भेजा, जहां बच्चे से पूरा परिवार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाइल्ड लाइन के जिला कोऑर्डिनेटर चंदन शर्मा ने बताया कि बच्चे को उसके परिवार के लोग मिल गए हैं। अब सोमवार को औपचारिकताएं पूरी कर बच्चे को उसके माता पिता को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल बेटा अभी चाइल्ड लाइन में ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed