{"_id":"5a1708d44f1c1ba7668b5f16","slug":"due-to-ice-fall-at-mountain-cold-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंडा हुआ मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंडा हुआ मैदान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
cold vave
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। रविवार के पहले तक अधिकतम 30-32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहे वाला तापमान बुधवार से चार डिग्री लुढ़क कर 28 तो बृहस्पतिवार शाम 25 तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान ने रिकार्ड कायम करते हुए 13-14 डिग्री से आठ और नौ तक गिर गया।
एकाएक तापमान गिरने से रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा लोग सर्दी-जुकाम की चपेट में भी आ रहे हैं। मौसम विज्ञानी कहते हैं कि नवंबर के चौथे सप्ताह में तापमान इतना नीचे कभी नहीं गिरा। इसमें दो-तीन बाद तब्दीली का अनुमान जताया गया है।
नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज फैजाबाद मौसम विभागाध्यक्ष (सेवानिवृत्त) डा. पद्माकर त्रिपाठी के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में यह बदलाव आया। पहाड़ों पर इसके ज्यादा सक्रिय होने से जम्मू कश्मीर, हिमांचल आदि में बर्फबारी हो रही है।
विज्ञापन
उधर से गुजर रही पछुआ हवाओं के साथ ठंडक मैदानों में आ रही है, जिसके कारण ही दिन में भी ठिठुरन का एहसास हो रहा है। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि बादलों के चलते रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन पछुआ बंद न होने पर दिन के तापमान में बढ़ोतरी नहीं होगी।