फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Due to his ego Hiranyakshayap started considering himself as God

Basti News: अहंकार वश खुद को भगवान मानने लगा था हिरण्यकश्यप

Mon, 17 Mar 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 17 Mar 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Due to his ego Hiranyakshayap started considering himself as God
बस्ती। जनपद के भद्रेश्वरनाथ शिव मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा एवं ज्ञान महायज्ञ के तीसरे दिन रविवार को कथा व्यास पं. देवस्य मिश्र ने भीष्म पितामह की कथा, कलयुग के आगमन की कथा तथा भक्त प्रहलाद की कथा का वर्णन किया। कहा कि अहंकार के वशीभूत होकर राजा हिरण्यकश्यप अपने को भगवान मानने लगा था। जब उसके अपने ही बालक भक्त प्रह्लाद ने नारायण की आराधना नहीं छोड़ी तो उसने बेटे को कई यातनाएं दीं। तमाम यातनाओं के बाद भी भक्त प्रहलाद ने प्रभु की भक्ति नहीं छोड़ी। ध्रुव प्रसंग का वर्णन करते हुए कथा वाचक ने कहा कि पांच साल की अल्पायु में तपस्या के लिए बालक ध्रुव ने घर छोड़ दिया। नारद मुनि ने काफी प्रयास किया कि वह घर लौट जाएं। ध्रुव थे कि उन्हें नारायण के भक्ति की धुन सवार थी। कथा का सार समझाते हुए व्यास ने कहा कि सच्चे मन और दृढ़ संकल्प से भगवान को प्राप्त किया जा सकता है। ध्रुव और प्रह्लाद जैसे भक्तों को भी घोर कष्टों का सामना करना पड़ा था, लेकिन कठिन दौर में भी उन्होंने भगवान के नाम का जप नहीं छोड़ा। जीवन की वास्तविकता को समझकर मनुष्य को अच्छे कर्म और भगवान का भजन करते रहना चाहिए। ऐसा करने से मन शांत और जीवन सुखमय में व्यतीत होगा। इस अवसर पर हर्षित शुक्ला, अनुराग मिश्रा, मुख्य यजमान हरि श्याम कसौधन तथा मुन्नी देवी, सियाराम गुप्ता, पिंटू कसौधन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed