फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Due to closure of the highway, trucks remained standing on the tracks throughout the day on Saturday.

Basti News: हाईवे बंद होने के चलते शनिवार दिनभर पटरियों पर खड़े रहे ट्रक

Sat, 30 Dec 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 30 Dec 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Due to closure of the highway, trucks remained standing on the tracks throughout the day on Saturday.
हाईवे पर खड़े ट्रक
बस्ती। अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के कारण हाईवे शुक्रवार रात 12 बजे से बंद कर दिया गया था। शनिवार शाम पांच बजे जब राजमार्ग खुला तो गाड़ियां का रेला लग गया। हालांकि पुलिस की मुस्तैदी के चलते जाम जैसी स्थिति नहीं रही।
विज्ञापन

हाईवे बंद होने के चलते जिले की सीमा घघौआ और पॉलिटेक्निक चौराहे पर बड़े वाहनों को शुक्रवार रात रोक दिया गया था। इससे वाहन चालकों को कड़ाके की ठंड में तमाम कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कड़ाके की ठंड में चालक भोजन व शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस गए। पॉलिटेक्निक चौराहे पर करीब सात और घघौआ से अयोध्या की ओर नौ किमी लंबा जाम लगा रहा है।
विज्ञापन


गोहाटी से बांस लेकर बलरामपुर जा रहा हूं। शुक्रवार रात नौ बजे ही गाड़ी रोकवा कर पुलिस ने साइड में लगवा दिया। रात में एक ढाबे पर दाल रोटी खाने को मिल गई थी। सुबह चाय तक नसीब नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मो. हाफिज,
ट्रक चालक
बिहार से प्लास्टिक लादकर मेरठ जा रहा हूं। शुक्रवार रात 10 बजे ही पुलिस ने गाड़ी रोकवा दी। रात तो कट गई अब स्वयं खाना बनाकर खा रहा हूं।
-मुनेश, डीसीएम चालक
बिहार से कबाड़ लेकर पंजाब जा रहा हूं। रात में करीब दस बजे पुलिस ने गाड़ी रोकवा दी। खाना बनाने का सामान गाड़ी में होने के कारण कोई दिक्कत नहीं हुई।
-मो. शाहरुख,
ट्रेलर चालक
नेपाल से बायोमास लादकर सोनीपत (हरियाणा) जा रहा हूं। गाड़ी में पर्याप्त बिस्तर न होने के कारण ठंड में काफी परेशानी हो रही है।
-रामू,
ट्रक चालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article