फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Drought report on every Saturday

हर शनिवार को देनी होगी सूखे की रिपोर्ट

Thu, 21 Apr 2016 11:27 PM IST
basti
basti Updated Thu, 21 Apr 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Drought report on every Saturday

विज्ञापन
 शासन ने जिलाधिकारियों को सूखे की संभावित स्थित से निपटने के लिए स्थानीय स्तर पर कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया है। प्रत्येक शनिवार को एक प्रारूप पर 12 बिंदुओं की सूचना शासन को देने को कहा गया है। एडीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में 25 अप्रैल को सूखे से संबंधित 12 विभागों के अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है।

बताया कि शासन के निर्देश पर अधिकारियों को प्रत्येक शनिवार को 25 अप्रैल से 31 अगस्त तक नियमित सूखे से संबधित एक प्रारूप पर जानकारी देनी होगी। जानकारी न देने वाले अधिकारियों के विरुद्घ शासन को कार्रवाई करने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


शासन ने सूखे की संभावित स्थित से निपटने के लिए सबसे अधिक बल विद्युत के खराब ट्रांसफामरों को ठीक करना, नहरों में नियमित पानी रहना, खराब सरकारी नलकूपों और इंडिया मार्का हैंडपंप को समय रहते सक्रिय करना, पेयजल समस्याओं को दूर करने के लिए पानी टैंकर का इंतजाम करना, तालाबों और जलाशयों में पानी का जल स्तर बनाए रखना, पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करना, मनरेगा में रोजगार और खरीफ फसल के नुकसान की भरपाई करने पर बल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि एडीएम ने बताया कि अभी से संबंधित विभागों को सूखे से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। बताया कि सूखे के दौरान किसी भी स्थित से निपटने के लिए प्रशासन तैयार है। जिले में संसाधन और धन की कोई कमी नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed