{"_id":"69839be7d5f9af358f068d6d","slug":"drizzling-rain-became-a-lifeline-for-wheat-basti-news-c-207-1-bst1006-152527-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रिमझिम बारिश बनी गेहूं के लिए संजीवनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रिमझिम बारिश बनी गेहूं के लिए संजीवनी
विज्ञापन
बस्ती। मंगलवार को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हुई रिमझिम बारिश किसानों के लिए वरदान साबित हुई है। इससे फसलों को संजीवनी मिल गई है। बारिश से सबसे ज्यादा फायदा गेहूं की फसल को हुआ है। सरसों के लिए भी बारिश लाभकारी साबित हो रही है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. बीआर मौर्या ने बताया कि हल्की बारिश से सरसों की फसल को कोई नुकसान नहीं होगा।
हल्की बारिश गेहूं के लिए भी लाभकारी है। इससे पौधों की जड़ों में नमी बनी रहेगी। दानाें के विकास में तेजी आएगी, जिन क्षेत्रों में सिंचाई की सुविधा सीमित है, वहां यह बारिश किसानों के लिए वरदान साबित हुई है। सरसों में फूल और फलियां बनने की अवस्था है। लगातार नमी रहने से फूल झड़ने की आशंका बढ़ जाती है। इससे उत्पादन पर असर पड़ सकता है।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि ज्यादा बारिश होने से सरसों की फसल को नुकसान हो सकता है, क्योंकि नमी रहने से रोग लगने की आशंका बढ़ जाती है। किसान झुमकी, आशाराम और राम प्रकाश ने बताया कि गेहूं के लिए यह बारिश फायदेमंद है, लेकिन आलू की फसल काे नुकसान पहुंचा सकता है। किसानों ने बताया कि अधिक नमी रहने से आलू की फसल में झुलसा रोग और सड़ने की समस्या हो सकती है। यदि अगले कुछ दिनों तक धूप नहीं निकली और नमी खेतों में बनी रही तो आलू के फसल को नुकसान झेलना पड़ सकता है।