फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Drive carefully... pillars on the road, accident may occur

Basti News: संभलकर भरिए फर्राटा... सड़क पर खंभे, हो सकता है हादसा

Sun, 02 Feb 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 02 Feb 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Drive carefully... pillars on the road, accident may occur
मालवीय रोड पर खतरे का सबब बना सड़क पर बिजली का खंभा-
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। एक दिन पहले कागज में सड़क सुरक्षा माह भले ही पूरा किया गया है। मगर, धरातल पर ठोस उपाय नहीं दिख रहे हैं। यदि इस गफलत में वाहन चलाए कि सड़क सुरक्षा के ठोस उपाय किए जा चुके हैं तो यह भारी पड़ सकता है।
हाईवे ही नहीं शहर की सड़कों पर भी फर्राटा भरना खतरे से खाली नहीं है। हाल ही में मालवीय मार्ग की सड़क मरम्मत कर चमका दी गई है। यहां छोटे-बड़े सभी वाहन अब फर्राटे भरने लगे हैं। मगर, यहां सावधानी बरतना ही लाभदायक है। वरना सड़क के दायरे में स्थित बिजली के खंभे जानलेवा साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन

मालवीय मार्ग की सड़क पहले सात मीटर चौड़ी थी। सात साल पहले इसे डिवाइडर के साथ 12 मीटर चौड़ी बना दी गई। मगर, बिजली के अधिकतर खंभे पुराने स्थान पर ही रह गए। मार्ग चौड़ीकरण के बाद यह खंभे सड़क के दायरे में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआत में खंभे हटवाने के लिए नगर पालिका की ओर से पेशकश की गई थी। बिजली निगम से तालमेल न हो पाने के कारण जस की तस स्थिति में खंभे छोड़ दिए गए। तीन साल तक यह सड़क रोडवेज तिराहे से फव्वारा तिराहे तक जर्जर अवस्था में थी। इस वजह से वाहन धीमी गति से चल रहे थे तो खंभों से दुर्घटना का डर नहीं था। एक माह पहले सवा दो किमी लंबी इस सड़क को 2.32 करोड़ की लागत से बीडीए ने चमका दिया है।

केवल डिवाइडर मरम्मत एवं पेंटिंग का कार्य कुछ हिस्से में बचा हुआ है। सड़क बन जाने के बाद इस मार्ग पर छोटे-बड़े सभी वाहन फर्राटे भरने लगे हैं।
इधर रात में अंधेरा के साथ घना कोहरा भी छाया रहता है। अदृश्यता के चलते खंभे स्पष्ट रूप से नहीं दिखाई दे रहे हैं। जयपुरवा निवासी रामचंद्र ने कहा कि मालवीय मार्ग पर बड़े वाहन को ओवरटेक करते समय गाड़ी किनारे से निकालनी पड़ती है। कोहरे में अचानक खंभा देकर विचलित हो जाना पड़ रहा है। रौता के पिंकू पांडेय ने कहा कि सड़क तो बना दी गई। मगर, सुरक्षा की दृष्टि से खंभे और ट्रांसफार्मर फुटपाथ के बाहर नहीं किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed