Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dr. Congress will take out a yatra tomorrow in honor of Ambedkar

Basti News: डाॅ. आंबेडकर के सम्मान में कल यात्रा निकालेगी कांग्रेस

Sun, 22 Dec 2024 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 22 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Dr. Congress will take out a yatra tomorrow in honor of Ambedkar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। सदन से सड़क तक गरमाया डॉ. भीमराव आंबेडकर का मुद्दा यहां भी तूल पकड़ रहा है। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर 24 दिसंबर को बाबा साहब के सम्मान में यात्रा निकालने की तैयारी शुरू कर दी है। जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय ज्ञानू ने दावा किया है कि इस यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आम जनमानस शामिल होगा।
पार्टी पदाधिकारियों से यात्रा के बाबत रायशुमारी के बाद रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सभी जिलों में बाबा साहब के सम्मान में यात्रा निकाली जा रही है।
विज्ञापन

इसके माध्यम से सदन में डां. आंबेडकर को अपमानित करने वाले गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की जाएगी। कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में ही भाजपा ने बाबा साहब के संविधान को खत्म करने का नारा दिया था। इसी वजह से देश की जनता ने 400 पार का सपना तोड़ दिया और भाजपा 240 सीटों पर सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक अंबिका सिंह ने कहा कि भाजपा और आरएसएस बाबा साहब के संविधान निर्माण का पहले दिन से ही विरोध शुरू कर दिया था। आरएसएस के लोगों ने तब संविधान का जनाजा निकाला और प्रतियां जलाई थीं। मगर, उस वक्त इनकी संख्या कम थी।

उन्होंने कहा कि पूरी सरकार अडानी को बचाने में जुटी है। विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है। कांग्रेस संविधान की रक्षा के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार है। बाबा साहब को सम्मान कांग्रेस ने ही दिया था। इस मौके पर मो. रफीक खां, सुरेंद्र मिश्र आदि माैजूद रहे।य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed