फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Don't take customer care number from Google even by mistake

Basti News: भूलकर भी मत लेना गूगल से कस्टमर केयर का नंबर

Sat, 19 Oct 2024 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 19 Oct 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Don't take customer care number from Google even by mistake
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। हर बात पर गूगल सर्च करने वालों के लिए यह खबर किसी सबक से कम नहीं है। खासकर कस्टमर केयर या हेल्पलाइन नंबर तलाश करने में बेहद सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
क्योंकि साइबर अपराधियों ने गूगल पर फर्जी हेल्पलाइन अथवा कस्टमर केयर नंबर अपलोड कर रखा है, जो गूगल पर सर्च करते ही असली से दिख जाती हैं। उन नंबरों को डायल करने पर कॉल साइबर ठगों के पास चली जाती है।
विज्ञापन

ग्राहक सेवा अधिकारी बनकर कोई महिला या पुरुष बातों में फंसाकर गोपनीय जानकारी हासिल कर खाते से रुपये उड़ा ले रहे हैं। यकीन न हो तो बुधवार को साइबर क्राइम थाने में दर्ज हुए 11.28 लाख रुपये के फ्राड के बारे में जान लें। रुधौली क्षेत्र के रहने वाले ठेकेदार अमरेंद्र कुमार को अधिक मात्रा में सीमेंट की जरूरत थी। इसके लिए उन्होंने गूगल पर एक ब्रांडेड कंपनी का कस्टमर केयर नंबर सर्च किया। कस्टमर केयर के नंबर पर संपर्क किया तो बताया गया कि कंपनी के अधिकारी आपसे दो घंटे में संपर्क साधेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उनके मोबाइल पर फोन आया और खुद को सीमेंट कंपनी का अधिकारी बताते हुए सीमेंट उपलब्ध कराने की बात कही। उनकी डिमांड के अनुसार साइबर अपराधियों ने इन्वाइस बनाकर व्हाट्सएप पर भेजा। इस तरह चार हजार बोरी सीमेंट के लिए 11 लाख 28 हजार रुपये अलग-अलग खातों में मंगा लिए गए। सीमेंट की आपूर्ति न होने पर ठगी का अहसास हुआ।

विशेषज्ञों के अनुसार, किसी भी कंपनी के कस्टमर केयर का नंबर उस कंपनी की वेबसाइट पर जाकर ही लेना चाहिए।
साइबर थाने के प्रभारी निरीक्षक विकास यादव बताते हैं कि अगर किसी को एसबीआई के कस्टमर केयर का नंबर जानने के लिए उसकी अधिकृत वेबसाइट पर जाएं। इसी तरह बैंक का आईईएफसी कोड भी गूगल के सर्च करते हैं। ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed