{"_id":"65905e29f2028051f005f5ee","slug":"doctors-should-be-deployed-at-trauma-centres-vehicles-should-not-be-driven-at-over-speed-basti-news-c-207-1-sgkp1004-9241-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सात मिनट के लिए रुकी अमृत भारत, फूल वर्षा कर हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सात मिनट के लिए रुकी अमृत भारत, फूल वर्षा कर हुआ स्वागत
Sat, 30 Dec 2023 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 30 Dec 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अयोध्या से दरभंगा तक अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दोपहर 1:50 बजे बस्ती रेलवे स्टेशन पहुंची ट्रेन पर फूल बर्षा कर स्वागत किया गया। स्टेशन पर ट्रेन करीब सात मिनट तक रुकी। सांसद हरीश द्विवेदी ने लोको पायलट टीम को माला पहनाकर स्वागत किया।
सांसद ने कहा कि अयोध्या से प्रधानमंत्री मोदी ने दो अमृत भारत और छह वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेनें देश के विभिन्न राज्यों से होती हुई अयोध्या धाम तक चलेंगी। इससे श्रद्धालु सीधे श्रीराम लला के दर्शन करने अयोध्या पहुंच सकते हैं। बताया कि एक अमृत भारत एक्सप्रेस आनंद बिहार टर्मिनल दिल्ली से अयोध्या, मनकापुर, मसकनवां, बभनान होते हुए बस्ती पहुंचेगी। यह ट्रेन संतकबीरनगर, गोरखपुर के रास्ते दरभंगा तक जाएगी। इसका लाभ बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली राज्य के श्रद्धालु उठा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार अयोध्या को विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस कर रही है। आगामी दिनों में अयोध्या दुनिया का सबसे आधुनिक शहर होगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, डीएम वंद्रा वामसी, एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी, सदर प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, सांऊघाट अभिषेक कुमार, रवि सोनकर, जगदीश शुक्ला, प्रमोद पांडेय, आलोक पांडेय, विक्रम कुमार, अनुज कुमार सिंह, राजेश पाल चौधरी, प्रदीप पांडेय आदि मौजूद रहे।