फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Doctors not found during ultrasound centre inspection, warning given

Basti News: अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच में नहीं मिले चिकित्सक, दी चेतावनी

Thu, 21 Aug 2025 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 21 Aug 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Doctors not found during ultrasound centre inspection, warning given
बस्ती। डिप्टी सीएमओ एके चौधरी ने बुधवार को बभनान बाजार के दो अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच की। एक सेंटर पर चिकित्सक ही नहीं मिले। दूसरा सेंटर बंद मिला। डिप्टी सीएमओ ने संचालक को चेतावनी दी कि बिना चिकित्सक की मौजूदगी के सेंटर न संचालित किया जाए, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ ने बताया कि अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जांच के लिए वह टीम के साथ बभनान बाजार में पहुंचे थे। सबसे पहले वह जीवन ज्योति अल्ट्रासाउंड सेंटर पर पहुंचे। सेंटर खुला हुआ था, लेकिन चिकित्सक मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन

पंजीयन के कागजात मांगे गए। संचालक ने कागजात उपलब्ध कराया गया। संचालक को चेतावनी दी गई कि बिना चिकित्सक की मौजूदगी के सेंटर का संचालन न किया जाए, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद बाजार में ही बालाजी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर टीम पहुंची। यह सेंटर बंद मिला। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि दो केंद्रों की जांच की गई है। एक बंद मिला, जबकि दूसरे पर रेडियोलॉजिस्ट नहीं मिले हैं। चेतावनी दी गई है कि यदि दोबारा ऐसा मिला तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed