{"_id":"6af4c9794d92a0134302a67e","slug":"doctors-left-after-half-a-day-of-opd-once-the-test-reports-were-received-basti-news-c-207-1-bst1005-171497-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आधे दिन की ओपीडी, जांच रिपोर्ट मिली तो उठ गए डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आधे दिन की ओपीडी, जांच रिपोर्ट मिली तो उठ गए डॉक्टर
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड व ब्लड जांच के लिए इंतजार में गर्भवती महिला संवाद
- फोटो : Archive
बस्ती। भाईदूज के अवकाश के चलते बुधवार को जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल की ओपीडी दोपहर 12 बजे ही बंद हो गई। निर्धारित समय पूरा होते ही चिकित्सक कक्षों से उठ गए और फार्मेसी के काउंटर भी बंद कर दिए गए। इसका खामियाजा उन मरीजों को भुगतना पड़ा, जो जांच कराने के बाद रिपोर्ट दिखाने पहुंचे थे। कई मरीजों को बिना परामर्श और दवा के ही लौटना पड़ा। दूर-दराज से आए मरीजों को अब दोबारा अस्पताल आने की मजबूरी होगी।
अवकाश के कारण दोनों अस्पतालों में ओपीडी दोपहर 12 बजे तक संचालित करने के निर्देश थे। जिला अस्पताल में 619 मरीजों ने चिकित्सकों से परामर्श लिया। सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। कई मरीजों ने चिकित्सकों की सलाह पर जांच कराई। रिपोर्ट लेकर लौटने तक 12 बज गए। इस बीच चिकित्सक अपने कक्ष छोड़ चुके थे और फार्मेसी के काउंटर भी बंद हो गए। दवा लेने के लिए कतार में लगे मरीजों को समय पूरा होने की बात कहकर लौटा दिया गया। कुछ मरीजों को बाहर मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदनी पड़ीं।
महिला अस्पताल में भी यही स्थिति रही। यहां 151 मरीज ओपीडी में पहुंचे। जांच और रिपोर्ट मिलने में देरी के चलते कई महिलाएं निर्धारित समय में दोबारा चिकित्सक तक नहीं पहुंच सकीं। तीमारदार घनश्याम ने बताया कि वह सुनीता को दिखाने आए थे। चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड और ब्लड जांच लिखी थी। जांच कराकर लौटे तो डॉक्टर जा चुके थे और दवा काउंटर भी बंद हो रहा था।
विज्ञापन
मरीज प्रियंका ने बताया कि पर्चा बनवाने और चिकित्सक को दिखाने के बाद जांच कराने में समय लग गया। रिपोर्ट लेकर जब चिकित्सक कक्ष पहुंचीं तो वहां ताला लगा था। उन्होंने कहा कि दूर से अस्पताल आई थीं, लेकिन रिपोर्ट नहीं दिखा पाने के कारण अब दोबारा आना पड़ेगा। मरीजों के अनुसार, अल्ट्रासाउंड में भी समय लगा और ब्लड जांच केंद्र पर कतार होने से उन्हें परेशानी हुई। सुशीला ने बताया कि सुबह 10 बजे से जांच के लिए बैठी रहीं। जब तक रिपोर्ट मिली, चिकित्सक ओटी में चले गए। इंतजार करना पड़ा।
-- -
समय पूरा होने तक बैठने के थे निर्देश
एसआईसी डॉ. एसके यादव ने बताया कि अवकाश के चलते बुधवार को ओपीडी दोपहर 12 बजे तक ही संचालित करने के निर्देश थे। संबंधित चिकित्सकों को निर्धारित समय तक मरीजों को देखने के लिए कहा गया था।