{"_id":"590a186e4f1c1b3d0a441474","slug":"doctor-will-boycott-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर कार्य बहिष्कार करेंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर कार्य बहिष्कार करेंगे
अमर उजाला ब्यूरो बस्ती
Updated Wed, 03 May 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला महिला चिकित्सालय में आठ अप्रैल को चिकित्सक व कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार के मामले में अब चिकित्सकों ने आर-पार के संघर्ष की घोषणा की है। इसके तहत बृहस्पतिवार को सभी चिकित्सक तीनों चिकित्सालयों में पूर्ण कार्य बहिष्कार करेंगे। इस पर भी बात न बनी तो आगामी आठ मई से अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार शुरू करेंगे। यह निर्णय बुधवार को महिला चिकित्सालय परिसर में बुलाई गई बैठक में लिया गया।
बैठक में बोलते हुए संघ के सचिव डॉ. विजय प्रकाश यादव ने कहा कि चिकित्सकों व कर्मियों के साथ आए दिन दुर्व्यवहार हो रहा है। अब तक ऐसे तमाम मामले विभिन्न जनपदों से सामने आए हैं, मगर प्रशासनिक तंत्र चिकित्सकों की सुरक्षा व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई में आनाकानी कर रहा है। अब पानी सिर से ऊपर हो गया है। अब संघर्ष तेज किया जाएगा। बृहस्पतिवार को पूर्ण कार्य बहिष्कार के बाद आठ मई से पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा। बैठक में डॉ. गनेश यादव, डॉ. अनिल श्रीवास्तव, डॉ. भानु चौधरी, डॉ. अवधेश, डॉ. पीके श्रीवास्तव, डॉ. पंकज शुक्ल, डॉ. पीके चौधरी, डॉ. उवैदुल्लाह व डॉ. तैय्यब सहित तमाम चिकित्सक मौजूद रहे।