{"_id":"63ea7e5a26ff7274e50970c6","slug":"dms-notice-to-17-static-magistrates-of-the-district-basti-news-c-7-1-53485-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: जिले के 17 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को डीएम का नोटिस, वेतन भी रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: जिले के 17 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को डीएम का नोटिस, वेतन भी रोका
Mon, 13 Feb 2023 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 13 Feb 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
जिले के 17 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को डीएम का नोटिस, वेतन भी रोका
अनुपस्थिति के कारण बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्राें के वितरण में आई बाधा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी में लापरवाही पर जिले के 17 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को डीएम प्रियंका निरंजन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इनकी अनुपस्थिति के कारण सोमवार को परीक्षा के प्रश्नपत्र विद्यालयों को वितरित नहीं किए जा सके। नतीजतन डीएम ने इनका एक दिन का वेतन भी रोक दिया है। चेतावनी दी है कि यदि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं रहा तो इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को संस्तुति कर दिया जाएगा।
सोमवार देर रात डीएम की कार्रवाई की जद में आए स्टेटिक मजिस्ट्रटों की सूची जारी की है। इसमें ग्रामीण अभियंत्रण के जेई बेलाल इब्ने मोहम्मद सिद्दीकी, आयुर्वेदिक चिकित्सालय महराजगंज के चिकित्सक डॉ. प्रदीप पाल, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के जेई विजय बहादुर सिंह, राजकीय आयुर्वेदिक चिकितसालय भदावल के चिकित्सक डॉ. सुजीत जायसवाल, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के जेई नवल किशोर मिश्र, सरयू नहर खंड-4 के अवर अभियंता वेद प्रकाश पांडेय, गन्ना पर्यवेक्षक विक्रमजोत अर्जुन प्रसाद, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय शंकरपुर के डॉ. अवनीश शुक्ल, पीडब्ल्यूडी एनएचआई वैभव कुमार, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के जेई सहदेव कुमार, विक्रमजोत गन्ना पर्यवेक्षक बालेंद्र, गन्ना पर्यवेक्षक बभनान अनिल कुमार पांडेय, एडीओ आईएसबी रामनगर सुनील कुमार दूबे, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के जेई रविंद्र नाथ शुक्ल, पशु चिकित्साधिकारी जमदाशाही डॉ. अरुण कुमार तिवारी, सहायक अभियंता निर्माण खंड निर्माण खंड-1 प्रियंक मणि त्रिपाठी तथा जेई पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड -1 सुनील दत्त को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि सूची में शामिल सभी की ड्यूटी अलग-अलग स्कूलों में स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में प्रशासन ने लगाई है, मगर परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने के लिए इनके खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। इनसे दो कार्य दिवस में स्पष्टीकरण मांगा गया है। यदि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया तो इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।