फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   DM took information about erosion of flood area... gave ultimatum

Basti News: डीएम ने ली बाढ़ क्षेत्र के कटान की जानकारी.. दिया अल्टीमेटम

Thu, 08 Jun 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 08 Jun 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
DM took information about erosion of flood area... gave ultimatum
कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक को संबोधित करतीं डीएम प्रियंका निरंजन।
बस्ती। जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने बुधवार को पहले बाढ़ क्षेत्र का दौरा किया। वस्तुस्थिति से अवगत होने के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में बाढ़ तैयारियों से संबंधित जिला स्तरीय स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक भी की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और ग्राम प्रधानों से बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में होने वाली कटान की जानकारी ली। अधिकारियों को कटान की रोकथाम की सभी तैयारियां पूर्ण कर लेने की हिदायत दी। आपातकाल के लिए टीसी बैग, नायलॉन, क्रेट एवं बल्ली, पत्थर आदि की व्यवस्था समय रहते सुनिश्चित कर ली जाए।
विज्ञापन

उन्होंने चिकित्सा विभाग, पशुधन, कृषि, जिलापूर्ति, पंचायतीराज, विद्युत, पीडब्ल्यूडी, जलनिगम, नगरपालिका एवं नगरपंचायत को निर्देशित किया कि बाढ़ संबंधी कार्ययोजना तैयार करके अविलंब उपलब्ध कराए। बाढ चौकियों पर कर्मचारियों की तैनाती की जाए। आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता के लिए टेंडर आदि की प्रक्रिया पूरी कर लें।
विज्ञापन

कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के समीप रहने वाले ग्रामीणों को सेफ जोन में रखा जाए। उन्होंने तहसील स्तर पर आपदा केंद्र बनाए जाने के निर्देश दिए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत सुरक्षित स्थान पर आवास बनाए जाए। बाढ़ के मद्देनजर ट्रक, ट्रैक्टर एवं नाव की भी व्यवस्था की जाए। बैठक का संचालन अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड दिनेश कुमार सिंह ने किया। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक दूधराम, सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, एसडीएम सदर विनोद कुमार पांडेय, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, जगदीश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed