फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   DM stopped the salary of executive engineers

डीएम ने अधिशासी अभियंताओं का वेतन रोका

Thu, 25 Aug 2022 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
DM stopped the salary of executive engineers
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेतीं डीएम। - फोटो : BASTI
डीएम ने अधिशासी अभियंताओं का वेतन रोका
विज्ञापन

आईजीआरएस की बैठक में अनुपस्थित एक्सईएन को कारण बताओ नोटिस
बस्ती। जन सुनवाई की शिकायतों के निस्तारण पर डीएम प्रियंका निरंजन का तेवर सख्त हो गया है। बृहस्पतिवार शाम आयोजित आईजीआरएस की बैठक में अनुपस्थित पाए जाने पर डीएम ने पीडब्ल्यूडी दोनों खंड, नगरीय एवं ग्रामीण जल निगम व नलकूप के अधिशासी अभियंताओं का वेतन रोकने के निर्देश दिए। इन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने समीक्षा में पाया कि अधिकारियों की ओर से नियमित रूप से आईजीआरएस पोर्टल नहीं देखा जा रहा है। इस पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने ई डिस्टिक मैनेजर सौरभ को निर्देश दिए कि प्रतिदिन 12 बजे उनके सामने आईजीआरएस पोर्टल न देखने वाले अधिकारियों की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आख्या पोर्टल पर अपलोड करने से पहले एक बार अवश्य देखें ताकि वह सी श्रेणी में न जाने पाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी कार्यालयाध्यक्ष प्रतिदिन 10 शिकायतों का सत्यापन करें। बैठक का संचालन एडीएम अभय कुमार मिश्र ने किया। इस मौके पर सीआरओ नीता यादव, प्रभारी सीएमओ डॉ. एके गुप्ता, एसडीएम जीके झा, तहसीलदार सुधांशु, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता महेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed