{"_id":"5884ee654f1c1b7649efeaa6","slug":"dm-review-election-preparations","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव तैयारियों की डीएम ने समीक्षा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव तैयारियों की डीएम ने समीक्षा की
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Sun, 22 Jan 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवागत डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने तहसील सभागार में विधान सभा सामान्य निर्वाचन के लिए नामित प्रभारी/नोडल अधिकारियों की बैठक की। इसमें मतदान कार्मिक एवं प्रशिक्षण मतपत्र, सर्विस मतदाता, निर्वाचन व्यय लेखा, ईवीएम मशीनों के रखरखाव एवं आन लाइन वीडियोंग्राफी, परिवहन, अवस्थापना, लेखन सामाग्री, प्रेक्षक, साफ-सफाई पर चर्चा करते हुए तैयारियों की समीक्षा की गई।
डीएम ने बिंदुवार उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार राय और सीडीओ अंजनी कुमार सिंह से बिन्दुवार चुनाव के तैयारी की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए सभी लोगों को अपनी जिम्मेदारी से कार्य करना होगा। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बरतने पर संबंधित नेाडल/प्रभारी अधिकारी जिम्मेदार होगा। डीएम ने यह भी कहा कि एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों में चुनाव संबधी बैठकों/नेताओं की जनसभाओं के लिए बैठकों की अनुमति चुनाव आयोग के दिशा निर्देश के अनुरूप प्रथम आगत/प्रथम पावत के आधार पर दे। इसमें किसी भी व्यक्ति या पार्टी के साथ भेद-भाव न किया जाय। पूर्ण रूप से पारदर्शिता एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिकोण/सिद्धांतो का व्यवहारिक पालन किया जाए। जिलाधिकारी ने प्रभारी अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित प्रोफार्मा पर अपने अपने दायित्व से सबंधित रिपोर्ट एनआईसी के माध्यम/निर्वाचन पोर्टल पर नियमित भेजा जाए।
इस मौके पर एडीएम संतोष कुमार राय, सीडीओ अंजनी कुमार सिंह, सीटीओ गोपाल खरे, पीडी आरपी सिंह, डीडीओ दुर्गादत्त शुक्ल, डीएसओ पूरन सिंह चौहान, सहायक सूचना निदेशक डॉ मुरलीधर सिंह, सभी एसडीएम सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।