फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   dm instructed

वेंडिंग जोन के चिह्नांकन में लापरवाही, ईओ को चेतावनी

Thu, 04 Jul 2019 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
dm instructed
वेंडिंग जोन के चिह्नांकन में लापरवाही, ईओ को चेतावनी
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के कार्यों की डीएम ने की समीक्षा
पालिका क्षेत्र में ठेला लगाने वालों को मिलेगा परिचय पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। नगर पालिका क्षेत्र में वेंडिंग जोन के चिह्निकरण में लापरवाही मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। अधिशाषी अधिकारी को चेतावनी दी कि 10 दिन के भीतर कार्य पूरा न करने पर कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी डॉ. राजशेखर ने बृहस्पतिवार को नगर पालिका के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान पाया गया कि नगर पालिका की ओर से जनवरी में 16 वेंडिंग जोन चिह्नित करने के साथ ही अखबारों में प्रकाशित कराकर लोगों से आपत्ति मांगी गई थी। जिसके तहत इस प्रकरण में मात्र एक आपत्ति प्राप्त हुई थी लेकिन अभी तक उसका निस्तारण नहीं किया जा सका। इससे नाराज जिलाधिकारी ने पालिका के अधिशासी अधिकारी से कहा कि यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने निर्देश दिया कि आपत्ति के निस्तारण के लिए गठित कमेटी की बैठक बुलाकर प्रकरण का निस्तारण करें। बोर्ड की विशेष बैठक में वेंडिंग जोन का निर्धारण सुनिश्चित करें। डूडा के परियोजना अधिकारी ने बताया कि नगरपालिका की ओर से चिह्नित 16 वेंडिंग जोन में सर्वे कराया गया है, जिसमें करीब 1650 वेंडर (ठेला लगाने वाले) चिह्नित किए गए हैं। विभाग के निर्देशानुसार इन्हें परिचय पत्र प्रदान किया जाएगा। क्षेत्र में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए कार्यदायी संस्था का चयन भी कर लिया गया है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय ,अपर जिलाधिकारी रमेश चन्द्र तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed