फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   DM Inspected EVM and other arrangments

चुनाव प्रचार थमा, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Tue, 01 Mar 2022 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
DM Inspected EVM and other arrangments
डीएम ने वाहन, ईवीएम व लेखन सामग्री उपलब्ध कराने की व्यवस्था का लिया जायजा
विज्ञापन

बस्ती। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव -प्रचार मंगलवार शाम थम गया। राजनीतिक दलों ने आखिरी दिन रोड- शो करके अपनी पूरी ताकत लगा दी। बुधवार सुबह सात बजे से पोलिंग पार्टियों की रवानगी राजकीय पॉलीटेक्निक के मैदान और मंडी समिति परिसर से होगी। वहीं, डीएम ने वाहन, ईवीएम व लेखन सामग्री उपलब्ध कराने की व्यवस्था का जायजा लिया। मतदान बृहस्पतिवार को होगा।
जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में बने 2470 बूथों के लिए कुल 2719 पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। 10,876 कार्मिकों की ड्यूटी तय हो गई है। पोलिंग बूथों तक कार्मिकों को पहुंचाने के लिए 148 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को जिम्मेदारी दी है। इसके साथ ही पोलिंग बूथों के बस्तों को भी तैयार किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने विधानसभा निर्वाचन के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी, वाहन व्यवस्था, ईवीएम व लेखन सामग्री आदि उपलब्ध कराने की व्यवस्था को पॉलीटेक्निक और मंडी समिति पहुंचकर देखा। कहा कि सभी तैयारियां समय से पूर्ण करा ली जाएं, जिससे बुधवार को पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान कोई दिक्कत न हो। निरीक्षण के दौरान डीएम ने विधानसभावार बनाए गए आरओ काउंटर व ड्यूटी काउंटर पर जाकर तैयारियों को देखीं। जिलाधिकारी ने विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर नियुक्त सभी 148 सेक्टर व 21 जोनल मजिस्ट्रेटों को पोलिंग पार्टी की रवानगी से लेकर मतदान समाप्ति तक क्या और कैसे करना है, आदि के बारे में विधिवत जानकारी दी। सीडीओ डॉ. राजेश प्रजापति ने सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट को विस्तार उनके दायित्वों के बारे में बताया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा मतदान
जिलाधिकारी ने बताया कि तीन मार्च को छठे चरण में जनपद में मतदान होना है। मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक है। मतदान शुरू होने पूर्व होने वाली मॉकपोल की प्रक्रिया समस्त बूथों पर सुबह छह बजे से सात बजे के अंदर हर हाल पूर्ण करा ली जाएगी। उन्होंने सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि भ्रमण के दौरान मतदान केंद्रों आदि की वीडियोग्राफी कराते रहेंगे, जिससे किसी भी प्रकार की दिक्कत आने पर वीडियो फुटेज की मदद से कार्रवाई कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन भर मचाया शोर, शाम से बूथ प्रबंधन में जुटे
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूरे दिन प्रत्याशी माहौल बनाते रहे। कोई बाइक रैली तो कोई पैदल जुलूस निकाला। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने शहर में रोड शो कर माहौल बनाने की कोशिश की। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने घर- घर संपर्क किया। पूरे दिन की कवायद के बाद शाम को हर बूथ पर अपने कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची के साथ सामग्री दी। बूथों पर दो सौ मीटर के बाहर मतदाताओं के सहयोग के लिए टीम लगाई है। इसके अलावा बूथों के एजेंट तय किए। जो बूथ पर मतदान पर नजर रखेंगे। इस तरह जिले की पांचों सीटों के प्रत्याशी पूरे दिन कवायद में जुटे रहे।
कुल मतदान केंद्र- 1500
- मतदेय स्थल- 2470
- अति संवेदनशील मतदान केंद्र - 112
- संवेदनशील मतदान केंद्र - 122
- एकल बूथ वाले मतदान केंद्र- 829
- सर्वाधिक 10 बूथ वाले मतदान केंद्र- 11
- सबसे कम आठ एवं नौ बूथ वाले केंद्र दो-दो
विधानसभा क्षेत्र पुरुष मतदाता महिला मतदाता कुल मतदाता
हर्रैया 204205 183670 387889
कप्तानगंज 192124 172461 364595
रुधौली 228450 200792 429279
बस्ती सदर 197506 171616 369150
महादेवा सुरक्षित 192249 164831 357130
कुल मतदाता 1014524 893370 1908043
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed