फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   dm in action

भारी पड़ी ना फरमानी, बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि

Thu, 04 Jul 2019 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
dm in action
डीएम डा.राजशेखर ने सदर ब्लाक का किया निरीक्षण। - फोटो : BASTI
फोटो....
विज्ञापन

भारी पड़ी ना फरमानी, बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि
निरीक्षण में आदेश की अवहेलना पर सदर बीडीओ पर बिफरे डीएम
सीडीओ को सभी ब्लॉकों के मनरेगा कार्य शुरू कराने की हिदायत
सदर ब्लॉक के औचक निरीक्षण में चौतरफा मिलीं खामियां
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों का उल्लंघन करना खंड विकास अधिकारी सदर को भारी पड़ गया। बृहस्पतिवार को जायजा लेते समय एक के बाद एक सामने आई लापरवाही और मनमानी से खीझे डीएम डॉ राजशेखर ने सदर बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी।

सीडीओ को निर्देश दिया है कि जिन ब्लाकों में मनरेगा के कार्य स्वीकृत हैं उन सभी बीडीओ की बैठक बुलाकर कार्य प्रगति की जांच करें और 10 जुलाई तक रिपोर्ट करें। वर्ष 2018-19 के राज्य वित्त आयोग के कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। उसकी फाइलें मंगवाई गई तो पाया गया कि कार्य स्थलों पर बीडीओ ने कोई निरीक्षण नहीं किया। साइट पर कोई सार्वजनिक सूचना नहीं लगाई गई। न ही काम शुरू होने से पहले व काम पूरा होने के बाद की फोटो नहीं पाया गया। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने कार्रवाई की। उपस्थिति रजिस्टर की जांच करने के साथ ही कर्मचारियों के उपस्थिति की जांच की गई। बीडीओ प्रतिदिन उपस्थिति रजिस्टर का सत्यापन नहीं कर रहे हैं, जो कि आपत्तिजनक है। डीएम ने प्रतिदिन सुबह उपस्थिति रजिस्टर सत्यापन और हस्ताक्षरित करने के निर्देश दिए। डीएम ने गांवों में चल रहे मनरेगा कार्य की जांच की। 107 ग्राम पंचायत में से केवल 55 ग्राम पंचायत में काम चल रहा है। डीएम ने बीडीओ को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि वे मनरेगा के तहत प्रत्येक गांव में पौधरोपण का कार्य किया जाए और आठ जुलाई तक बाकी बची सभी ग्राम पंचायतों में कार्य शुरू कर वर्क आईडी जेनरेट किया जाए। डीएम ने स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) की कार्य प्रगति की जांच की। छूटे हुए लाभार्थियों के घरों में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की प्रगति 58.65 प्रतिशत थी। डीएम ने सभी बीडीओ को जुलाई के अंत तक (लेफ्ट आउट बेनिफिसरीज) एलओबी के लंबित कार्यों को पूरा करने और बिना किसी चूक के 15 अगस्त तक जियो टैगिंग कार्य पूरा करने का अल्टीमेटम दिया। सदर ब्लॉक के लिए मार्च 2019 में स्वीकृत 2018-19 के मनरेगा कार्यों की कार्य प्रगति की जांच की। डीएम की ओर से लगभग दो करोड़ के लागत की 49 कार्यों को स्वीकृति दी गई। लेकिन दुर्भाग्य से चार महीने का समय गुजरने के बाद भी अब तक काम शुरू नहीं हुआ। डीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए बीडीओ को अगले तीन दिनों में बिना चूक के कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ अरविंद पांडेय, बीडीओ सदर, एडीओ पंचायत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed