फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   dm gave instructions to make golden card

स्वास्थ्य मेले में डीएम ने लोगों के गोल्डन कार्ड बनवाने के दिए निर्देश

Sun, 17 Jan 2021 07:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
dm gave instructions to make golden card
स्वास्थ्य मेले में डीएम ने लोगों के गोल्डन कार्ड बनवाने के दिए निर्देश
विज्ञापन

बस्ती। जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया, जहां लोगों का उपचार करने के साथ ही सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
ओड़वारा पीएचसी पर आयोजित जन आरोग्य मेले का उद्घाटन डीएम आशुतोष निरंजन ने फीता काटकर किया। उन्होंने निर्देश दिया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत परिवार के सभी सदस्यों का गोल्डन कार्ड बनाया जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के ग्राम स्तरीय कर्मचारियों को चाहिए कि वे अधिक से अधिक लोगों को मेले में लेकर आएं, ताकि उन्हें निशुल्क इलाज की सुविधा मिल सके। कहा कि ऐसे मेले का उद्देश्य एक ही स्थान पर सभी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, साथ ही लोगाें को निशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सीके वर्मा ने बताया कि ओड़वारा मेले में पहुंचे कुल 105 मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिनिच प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी आमा टिनिच में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आशुतोष उपाध्याय के नेतृत्व में डॉ. मनीष मद्धेशिया डॉ. दीपिका सचान, डॉ. संतोष साहनी ने 69 मरीजों का निशुल्क उपचार कर उनमें दवा का वितरण किया।
दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुबौलिया, ललहवा चिलमा व विशेषरगंज में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर दवा का वितरण किया। दुबौलिया पीएचसी पर दोपहर बाद तीन बजे तक 70 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ था।
सिकंदरपुर प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी पर 114 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ, जिसके बाद उनमें दवा का वितरण किया गया।
मानिकचंद प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा सेक्टर संयोजक मनोज कुमार उपाध्याय ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। यहां कुल 117 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ।

रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ केंद्र रुधौली से सम्बद्ध हनुमान गंज के क्षेत्र के दयानगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले का उद्घाटन भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह व विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार पांडेय राजू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed