{"_id":"65299871ae92acf4820a3197","slug":"dm-angry-over-poor-progress-basti-news-c-207-1-bst1001-5700-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नगर पंचायतों की खराब प्रगति पर डीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नगर पंचायतों की खराब प्रगति पर डीएम नाराज
Sat, 14 Oct 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
पांच नगर पंचायतों के ईओ का वेतन हुआ बाधित
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। विभिन्न योजनाओं में नगर पंचायतों की स्थिति खराब होने पर डीएम अंद्रा वामसी ने नाराजगी जताई है। वह कलक्ट्रेट सभागार में नगर निकाय में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।
मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, कान्हा गोशाला, 15 वॉ वित्त आयोग की कार्ययोजना, नालियों के निर्माण एवं साफ-सफाई, लंपी, परिवार रजिस्टर की नकल, मेरी माटी मेरा देश की समीक्षा में उन्होंने पाया कि नगर पंचायत हर्रैया, गायघाट, भानपुर, गनेशपुर, मुंडेरवा द्वारा खराब प्रगति है। इस पर डीएम ने संबंधित नगर पंचायतों के ईओ का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि आगामी बैठक में प्रगति में सुधार नहीं पाई जाएगी तो इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने समस्त अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया है कि छुट्टा पशुओं को पकड़वाकर गोशालाओं में संरक्षित करने के साथ उनके खाने एवं पीने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। यह भी निर्देश दिए कि कोई भी विभागीय पत्रावली किसी भी स्तर पर लंबित न रहे। यदि कहीं कोई समस्या आती है तो उन्हें अवगत कराया जाए।
विज्ञापन
पीएम आवास योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि प्रथम व द्वितीय किश्त प्राप्त हो गया है। बावजूद इसके निर्माण कार्य नहीं शुरू किया गया है। ऐसे लाभार्थियों को तत्काल रिकबरी की नोटिस जारी की जाए। इस मौके पर एडीएम कमलेश चंद्र, ईओ नगरपालिका दुर्गेश्वर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।