Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Divisional teams to participate in state-level competitions; selection trials begin today

Basti News: राज्य प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी मंडल की, चयन ट्रायल आज से

Thu, 12 Nov 2026 01:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Divisional teams to participate in state-level competitions; selection trials begin today
बस्ती। प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में बस्ती मंडल की टीमों को भेजने के लिए खिलाड़ियों का चयन-ट्रायल बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है। जिला और मंडल स्तर पर चयन ट्रायल का कार्यक्रम जारी किया गया है। चयनित खिलाड़ी झांसी और आगरा में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में बस्ती मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि प्रदेश स्तरीय सीनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन 12 नवंबर को सुबह 10 बजे होगा। मंडल स्तर का चयन 13 नवंबर को प्रस्तावित है। चयनित टीम 14 से 17 नवंबर तक झांसी में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। इसी तरह प्रदेश स्तरीय सब जूनियर जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के लिए बालक एवं बालिका वर्ग का जिला स्तरीय चयन 16 नवंबर और मंडल स्तरीय चयन 17 नवंबर को होगा। इसके बाद टीम 24 से 26 नवंबर तक आगरा में होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन

वहीं, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन 18 नवंबर और मंडल स्तरीय चयन 19 नवंबर को होगा। चयनित महिला टीम 26 से 29 नवंबर तक आगरा में आयोजित प्रतियोगिता में खेलेगी। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि चयन ट्रायल में शामिल होने वाली खिलाड़ियों को आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र और निवास प्रमाणपत्र की छायाप्रति लाना अनिवार्य है। जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में आयु वर्ग के अनुसार खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने संबंधित खेल प्रशिक्षकों और पदाधिकारियों से अधिक से अधिक खिलाड़ियों की सहभागिता सुनिश्चित कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed