{"_id":"6a0f59ea2614ab1d10083489","slug":"disturbance-in-gram-panchayat-voter-revisionnames-are-being-fed-without-getting-the-deleted-list-basti-news-c-207-1-bst1001-159104-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ग्राम पंचायत मतदाता पुनरीक्षण में गड़बड़ी...बिना विलोपित सूची मिले फीड हो जा रहे नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ग्राम पंचायत मतदाता पुनरीक्षण में गड़बड़ी...बिना विलोपित सूची मिले फीड हो जा रहे नाम
Fri, 22 May 2026 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 22 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
- कुदरहा ब्लॉक के आधा दर्जन राजस्व गांवों की मतदाता सूची में हुआ खेल
- शातिरों के पास पहुंचा लॉगिन-पासवर्ड, फर्जी मतदाताओं का जोड़ दिया जा रहा नाम
बस्ती। ग्राम पंचायत मतदाता पुनरीक्षण में गड़बड़ी का मामला सामने आ रहा है। कुदरहा ब्लॉक के आधा दर्जन राजस्व गांवों में विलोपित सूची मिले बिना कई फर्जी मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कर दिया गया है। ब्लॉक स्तर से कराई जा रही इस प्रक्रिया में खेल किया जा रहा है। प्रधानी चुनाव में अपना दबदबा कायम रखने के लिए शातिर किस्म के लोग मतदाता सूची में फर्जी नाम जुड़वाने के खेल को अंजाम दे रहे हैं।
कुदरहा ब्लॉक के परेवा गांव के शैलेंद्र कुमार ने डीएम ने शिकायत करके ग्राम पंचायत मतदाता सूची में गड़बड़ी करने की पोल खोली है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके ग्राम पंचायत की डुप्लीकेट मतदाता सूची में 493 लोगों के नाम संदिग्ध हैं। बीएलओ स्तर से इसकी जांच की जा रही है। इसी बीच मतदाता सूची से 150 ऐसे लोगों के नाम काट दिए गए, जो ग्राम पंचायत के स्थायी निवासी है, जबकि दूसरे गांवों के लोगों का नाम नहीं काटा गया है।
चर्चा है कि मतदाता सूची में फेरबदल करवाने के लिए शातिर किस्म के लोग निर्वाचन कार्य में लगे तकनीकी जानकारों से लॉगिन-पॉसवर्ड लेकर खुद परिवर्तन करा रहे हैं। शैलेंद्र की शिकायत पर एडीओ पंचायत कुदरहा ने लिखित रूप से यह स्पष्ट किया है कि उनके कार्यालय में 20 मई तक विलोपित डुप्लीकेट मतदाता सूची नहीं मिली है। वहीं, बीएलओ स्तर से लिखित रूप से कहा गया है कि उन्होंने अभी डुप्लीकेट मतदाता सूची की जांच पूरी नहीं की है। ऐसे में ऑनलाइन मतदाता सूची से ग्राम पंचायत के डेढ़ सौ लोगों का नाम कटना अहम सवाल बन गया है।
विज्ञापन
इसी तरह पिपरपाती एहतमाली गांव में कप्तानगंज, भंगुरा आदि गांवों के लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल हो गया है। परसांव, मंझरिया, गोसैसीपुर ग्राम पंचायत में भी दूसरे गांवों के लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल बताए जा रहे हैं। कई लोग दो ग्राम पंचायतों से मतदाता बने हुए हैं, जिनका सत्यापन नहीं किया जा रहा है।
डुप्लीकेट मतदाताओं की जांच ब्लॉक स्तर से कराई जा रही है। बीएलओ को सत्यापन के बाद डुप्लीकेट मतदाता सूची ब्लॉक में जमा करना है। इसके बाद फीडिंग का कार्य होना चाहिए। एक व्यक्ति दो ग्राम पंचायत से मतदाता नहीं बन सकता है। इस तरह की शिकायत यदि है तो उसकी निष्पक्षता से जांच कराई जाएगी।
- प्रतिपाल सिंह चौहान, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ एडीएम।