{"_id":"647f82f868c0e3c6200b0e64","slug":"district-planning-committee-member-election-on-25th-basti-news-c-7-1-196614-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जिला योजना समिति के सदस्य का चुनाव 25 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जिला योजना समिति के सदस्य का चुनाव 25 को
Wed, 07 Jun 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 07 Jun 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिला योजना समिति के एक सदस्य (अनारक्षित) का निर्वाचन कार्यक्रम आयोग ने जारी कर दिया है। इसमें नगर निकायों में निर्वाचित सदस्यों में एक का चुनाव होना है। जिला मजिस्ट्रेट/ जिलानिर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि इस पद के लिए 17 जून को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन होगा। इसके बाद उसी दिन नामांकन पत्रों की जांच भी की जाएगी।
21 जून को दिन में 11 से 3 बजे तक नामांकन वापसी की तिथि निर्धारित की गई है। 25 जून को सुबह 8 से दिन में 3 बजे तक मतदान तथा उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। बताया कि नामांकन पत्र 10 से 17 जून तक प्रत्येक कार्य दिवस में जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय) से प्राप्त किए जा सकते है। समस्त निर्वाचन संबंधी कार्य मुख्य राजस्व अधिकारी के न्यायालय कक्ष में होगा। चुनाव के दौरान सार्वजनिक अवकाश पर भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे। डीएम ने मुख्य राजस्व अधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी को इस चुनाव में सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है।