{"_id":"627ea053d29c952a2571a35b","slug":"district-panchayat-will-made-aircondition-truoma-ward-basti-news-gkp4367617182","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रामा वार्ड को वातानुकूलित बनाएगा जिला पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रामा वार्ड को वातानुकूलित बनाएगा जिला पंचायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रामा वार्ड को वातानुकूलित बनाएगी जिला पंचायत
बस्ती। जिला पंचायत की ओर से जिला अस्पताल के ट्रामा वार्ड में छत व वातानुकूलित संयत्र लगाया जाएगा। चिकित्सालय परिसर में पार्किंग का कार्य एवं परिसर में सड़क निर्माण/मरम्मत का कार्य भी कराया जाएगा। यह आश्वासन जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने दिया है।
वे शुक्रवार को डीएम सौम्या अग्रवाल व सीडीओ डॉ. राजेेश प्रजापति के साथ अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर रहे थे। अधिकारियों के साथ आपातकालीन वार्ड व ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किए। अस्पताल परिसर के प्रवेश द्वार गेट नंबर एक को चौड़ा कर उसे और भव्य बनाने का भी जिला पंचायत अध्यक्ष ने आश्वासन दिया। यातायात समस्या से निजात के लिए उन्होंने विद्युत निगम को खंभों को किनारे करने का निर्देश दिया तथा जल निगम की ओर से स्थापित हैंडपंपों की मरम्मत व जल परीक्षण को कहा है।
निरीक्षण में पहुंचीं डीएम सौम्या अग्रवाल ने निर्देश दिया कि जिला पंचायत अध्यक्ष के निर्देशानुसार सभी कार्यों की सूची तैयार कर लें ताकि उसका स्टीमेट बनवाया जा सके। इस मौके पर एसडीएम सदर सूरज, एसीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन, डॉ. जय सिंह, प्रमुख अधीक्षक जिला अस्पताल डॉ. आलोक वर्मा, अधिशासी अभियंता विद्युत संतोष कुमार, ईओ नगर पालिका अखिलेश त्रिपाठी, अपर मुख्य अधिकारी विकास मिश्रा तथा जल निगम के अधिकारी मौजूद रहे।