फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   District Judge inspected the juvenile observation home.

Basti News: जिला जज ने बाल संप्रेक्षण गृह का किया निरीक्षण

Thu, 30 Jul 2026 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
District Judge inspected the juvenile observation home.
बाल संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण करते जिला जज व अन्य अ​धिकारी-स्रोत सूचना
बस्ती। जिला जज शमसुल हक के नेतृत्व में न्यायिक अधिकारियों की टीम ने बृहस्पतिवार को राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह, पचपेड़िया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ किशोरों की जमानत लंबित मिलने पर प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

निरीक्षण दल में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संदीप, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवेंद्र कुमार प्रथम, प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड राज बाबू, एसडीएम हिमांशु कुमार तथा सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण तिवारी शामिल रहे।
विज्ञापन

अधीक्षक को निरीक्षण समिति के निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करते हुए अनुपालन आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। अधीक्षक ने बताया कि सरस्वती विद्या मंदिर, रामबाग के कंप्यूटर प्रशिक्षक अंकित गुप्ता प्रत्येक रविवार को किशोरों को कंप्यूटर शिक्षा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल संप्रेक्षण गृह में वर्तमान में बस्ती के 28, संतकबीरनगर के 27, सिद्धार्थनगर के 30 तथा मेरठ का एक किशोर सहित कुल 86 किशोर निरुद्ध हैं। अधीक्षक ने बताया कि मेरठ का एक बाल अपचारी वहां के संप्रेक्षण गृह से स्थानांतरित होकर आया है। निरीक्षण के दौरान रसोईघर की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। अधिकारियों को कोई आपत्तिजनक स्थिति नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed