फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   District felt the sting of dengue

जनपद को लगा डेंगू का डंक

Sat, 15 Oct 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sat, 15 Oct 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
District felt the sting of dengue
टीनिच क्षेत्र मे डेगू से पीड़ित मरीज अस्पताल मे भर्ती।
डेंगू के डंक से जिले में दहशत फैल गई है। सल्टौआ ब्लॉक के भिऊरा में चार, मुंडेरवा के ऊंचगांव जमोहे में चार नए पीड़ित चिह्नि हुए जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। हालात देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने अवकाश में भी ओपीडी खोलने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


 प्राथमिक स्वास्थ केंद्र सल्टौआ के भिउरा में 40 वर्षीय शांति देवी, मंजू, संजय और ग्रामप्रधान सरिता देवी डेंगू की चपेट में हैं। पहले इन सभी ने स्थानीय स्तर पर इलाज कराया लेकिन डेेंगू के लक्षण मिलने पर सभी लखनऊ के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज करा रहे हैं। गांव वालों का कहना है कि गांव में गंदगी फैली है जिससे मच्छरों का  प्रकोप बढ़ गया है। सफाई कर्मी केवल हाजिरी तक ही सीमित हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी सल्टौआ डॉक्टर रवींद्र वर्मा का कहना है कि बीमारी की जानकारी मिली है। गांव में फागिंग कराई जाएगी। जबकि प्रभारी बीडीओ लाल चंद वर्मा ने बताया कि जानकारी हो गई है जल्द ही गांव की सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन


 वहीं पिपराइच में एसआई पद पर तैनात ऊचंगाव जमोहे के चंद प्रकाश पांडेय की हालत बिगड़ने पर गोरखपुर के दिव्याग हास्पिटल  में भर्ती  कराया गया है। गांव के ही राजाराम मौर्या का बस्ती में इलाज चल रहा है। राजराम के  भाई पतिराम लखनऊ स्थित सहारा हास्पिटल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं चौथे पीड़ित भी ऊचंगाव जमोहे के त्रिजूगी नाथ पांडेय हैं। दो दिन पहले बुखार होने पर बस्ती कैली हास्पिटल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed