फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   dispute

तरैनी विवाद में दोनों पक्षों ने सौंपा सुलहनामा

Sun, 22 Aug 2021 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
dispute
तरैनी विवाद में दोनों पक्षों ने सौंपा सुलहनामा
विज्ञापन

पुलिस ग्रामीण झड़प प्रकरण : एक पक्ष की तहरीर पर सात लोगों पर दर्ज है मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
गौर/बस्ती। तरैनी गांव में शुक्रवार रात हुए विवाद में दोनों पक्षों ने लिखित रूप से सुलहनामा गौर पुलिस को रविवार को सौंप दिया। पुलिस द्वारा इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे भी दी गई है।

तरैनी गांव निवासी वीरेंद्र कुमार यादव और राजदेव यादव के बीच शुक्रवार को शाम झाड़-फूंक को लेकर विवाद हो गया। सूचना पर रात में पहुंची पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प भी हुई। ग्रामीणों की ओर से किए गए पथराव कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें आईं और जीप के शीशे टूट गए। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से शनिवार को तहरीर दी गई। वीरेंद्र कुमार यादव की तहरीर पर दूसरे पक्ष के राजदेव समेत सात लोगों के खिलाफ मारपीट व बलवा का मुकदमा दर्ज हुआ। रविवार को दोनों पक्ष गांव के प्रधान एवं संभ्रांत व्यक्तियों के मौजूदगी में आपस में सुलह समझौता कर समझौते की कॉपी पुलिस को दी। जिसमें बताया कि अब भविष्य में हम दोनों पक्ष कोई विवाद नहीं करेंगे। गौरतलब है कि प्रकरण में लापरवाही बरतने के आरोप में गौर थाना के एक दरोगा समेत पांच पुलिस कर्मियों ने एसपी आशीष श्रीवास्तव ने शनिवार को लाइन हाजिर कर दिया है। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी और सीओ हरैया शेषमणि उपाध्याय ने पूरे प्रकरण में अपनी रिपोर्ट एसपी को सौंप दी है। प्रभारी निरीक्षक गौर संजय कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में सुलह समझौता कर लिया है। मामले में मुकदमा भी पंजीकृत किया गया है। अब आगे की कार्रवाई उच्च अधिकारियों के निर्देश पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed