{"_id":"67d2fbee2605a72662032a6e","slug":"dishes-are-ready-in-homes-today-people-will-be-intoxicated-with-haldi-basti-news-c-207-1-sgkp1006-133391-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: घरों में पकवान बनकर तैयार, आज चढ़ेगा हाली का खुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: घरों में पकवान बनकर तैयार, आज चढ़ेगा हाली का खुमार
Thu, 13 Mar 2025 09:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 13 Mar 2025 09:08 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। रंगों का पर्व होली पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। चारों ओर रंग और अबीर-गुलाल उड़ाए जा रहे हैं। घरों में तरह-तरह के पकवान पहले से ही बनकर तैयार हो चुके हैं। शहर से लेकर देहात तक होली की मस्ती में लोग डूबे हैं।
गांधीनगर में होली पर्व की चहल-पहल देखने लायक रही। अबीर, गुलाल पिचकारी की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जुट रही है। देर रात तक खरीदारी होती रही। सबके मन में होली को यादगार बनाने की तरकीब हिलोरे मार रही है। अपने-अपने ढंग से लोग जमकर होली मनाने में दो दिन पहले से ही जुटे हुए हैं। खोआ मंडी में छापे के डर से दुकानें बंद कर रखी गई, मगर कुछ दुकानदार टहलकर चुनिंदा ग्राहकों को मावा और पनीर मुहैया कराते देखे गए। दूध और मावा की मांग को देखते हुए तमाम चाय की दुकानों पर चाय की बिक्री बंद कर दी गई।
हालांकि, कुछ स्थानों पर चुपके से शराब के बेचे जाने की खबर है। प्रशासन ने बंदी के दौरान शराब की बिक्री करने वालों पर कार्रवाई करने की सख्त चेतावनी दी है। शहर में टोली बनाकर हुड़दंग करने वालों पर भी निगरानी रहेगी।
विज्ञापन
एसपी अभिनंदन का दावा है कि हुड़दंग में माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। डीआईजी दिनेश कुमार पी. के मुताबिक सभी एसपी को जरूरी दिशा निर्देश दे दिए गए हैं।
हुड़दंग में अक्सर जबरन गुलाल लगाने के कारण दो पक्ष आमने-सामने आ जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि हम उसे ही गुलाल लगाएं जो इसका विरोध न करे। रासायनिक रंगों का प्रयोग न करें।