फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Discussion on problems in the Chaupal

Basti News: चौपाल में समस्याओं पर की गई चर्चा

Sat, 25 Oct 2025 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 25 Oct 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Discussion on problems in the Chaupal
बनकटी। क्षेत्र की ग्राम पंचायत पड़री में शुक्रवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की चौपाल आयोजित की गई। चौपाल की अध्यक्षता डीसीएनआरएलएम की अध्यक्ष आशा देवी ने की। ग्रामीणों की सात प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ग्रामीणों ने आवास, राशन कार्ड, विकलांग पेंशन, रोजगार, स्वच्छता, जल निकासी और सरकारी योजनाओं के लाभ से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से अपनी समस्याएं रखीं। अधिकारियों ने इन समस्याओं को सुनते हुए त्वरित समाधान और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

चौपाल में खंड विकास अधिकारी भवानी प्रसाद शुक्ल, एडीओ (एजी) दिलीप विश्वकर्मा, ग्राम सचिव प्रमोद कुमार मिश्र, रोजगार सेवक सुनील भारती और पंचायत सहायक अलका पांडेय सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह की चौपालों से सरकारी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी सीधे जनता तक पहुंचती है और समस्याओं का समाधान तेजी से किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed