{"_id":"631e23bccb98ac2e9e221c5c","slug":"disappointed-due-to-reduced-grant-amount-of-aided-school-students-basti-news-gkp450165444","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडेड स्कूल के छात्रों की अनुदान राशि कम होने से निराशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडेड स्कूल के छात्रों की अनुदान राशि कम होने से निराशा
विज्ञापन

परिषदीय स्कूल के छात्रों को ड्रेस के लिए 12 सौ, एडेड स्कूल के छात्रों को छह सौ रुपये का अनुदान
बस्ती। बेसिक शिक्षा विभाग कक्षा एक से आठ तक पढ़ने वाले छात्रों को अनुदान देने में भी दोहरी नीति अपना रहा है। परिषदीय स्कूलों के छात्रों को ड्रेस व अन्य सामग्रियों के लिए 12 सौ रुपये का अनुदान दिया है। जबकि सरकारी सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक पढ़ने वाले लगभग 10 हजार छात्रों को सिर्फ छह सौ रुपये अनुदान मिलेगा। इन स्कूलों के छात्रों के अभिभावकों को झटका लगा है। विभाग ने सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों का डाटा फीड करने के लिए कहा है।
जिले में 2076 परिषदीय स्कूल हैं। जिनमें 1,430 प्राथमिक 324 उच्च प्राथमिक और 322 संविलियन स्कूलों के साथ 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हैं। यहां पढ़ने वाले छात्रों को शासन की ओर से दो जोड़ा यूनिफॉर्म, स्कूल बैग, जूते-मोजे व स्वेटर और स्टेशनरी के लिए 12 रुपये अभिभावकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से भेज दिया गया है। जबकि जिले में 70 सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूल संचालित किए जा रहे हैं। यहां कक्षा एक से आठ तक लगभग 10 हजार छात्रों को महज ड्रेस के लिए छह सौ रुपये अनुदान पर संतोष करना पड़ेगा। उन्हें स्वेटर, स्कूल बैग और जूता मोजा खरीदने के लिए और धनराशि नहीं मिलेगी। अभिभावकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से छह सौ रुपये भेजे जाएंगे। ब्लॉकों के बीआरसी पर बच्चों का डाटा फीड करने के लिए कार्य तेजी से किया जा रहा है।
विभाग का मानना है कि जिन अभिभावकों का बैंक खाता नंबर और आईएफसी कोड सही होगा, उन्हीं के खाते में रुपये आएंगे।
----------------
बीएसए डॉ. इद्रजीत प्रजापति ने कहा कि शासन के मिले निर्देश के आधार पर अनुदान दिए जाने की प्रक्रिया है। सहायता प्राप्त स्कूलों में कक्षा छह से आठ तक पढ़ने वाले छात्रों को ड्रेस के लिए अनुदान दिया जाना है। जिसकी तैयारी की जा रही है।