फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dirt found during inspection, reprimanded

Basti News: निरीक्षण में मिली गंदगी लगाई फटकार

Tue, 05 May 2026 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Dirt found during inspection, reprimanded
वॉल्टरगंज। उपजिलाधिकारी भानपुर हिमांशु कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौआ पर शाम को लगभग साढ़े पांच बजे पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सबसे पहले इमरजेंसी कक्ष पहुंचे। इस दौरान चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार महिला मरीज के स्वास्थ्य की जांच कर रहे थे। महिला से अस्पताल मिली दवाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद इमरजेंसी रजिस्टर देखकर दवाओं की जानकारी प्राप्त की। भिन्नता मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। इमरजेंसी में लगे कर्मचारियों के संबंध में भी जानकारी लिया। इमरजेंसी कक्ष में गंदगी देख साफ-सफाई करवाने के साथ ही बाहरी दवा ना लिखने के निर्देश दिए। इमरजेंसी के आसपास उगे घास, झाड़-झंखाड़ तथा बाउंड्रीवाल पर गिरे पेड़ की डाल देख एसडीएम भड़क उठे। उन्होंने बीडीओ अनिल कुमार यादव को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल हटवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed