फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Director General of Police, Railway inspected the GRP station.

Basti News: पुलिस महानिदेशक रेलवे ने जीआरपी थाने का किया निरीक्षण

Fri, 17 Apr 2026 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Director General of Police, Railway inspected the GRP station.
पुलिस महानिदेशक रेलवे महिला कांस्टेबल को सम्मानित करते हुए-संवाद
पुरानी बस्ती। पुलिस महानिदेशक रेलवे लखनऊ प्रकाश डी ने जीआरपी थाना बस्ती का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीसीटीएनएस, मालखाना, शस्त्रागार, थाना कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन कर पाई गई कमियों को दूर करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए साक्ष्य संकलित करते हुए गुण-दोष के आधार पर निस्तारण एवं थानांतर्गत हिस्ट्रीशीटरों पर निगरानी के लिए संबंधित को निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

उन्होंने ट्रेन में होने वाली पत्थरबाजी की घटनाओं व रेलवे ट्रैक अवरोध के मामलों को संज्ञान में लेकर त्वरित कार्यवाही हेतु कार्य योजना बनाकर अनुपालन करने हेतु निर्देशित किया। यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत सभी पुलिस कर्मियों को ब्रीफ करते हुए उनकी समस्याओं को सुना गया एवं सर्व संबंधित को उनके निस्तारण के लिए कहा। थाना कार्यालय रजिस्टरों के अवलोकन के उपरांत रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग, आउटर, पार्किंग, वेटिंग हॉल व सीसीटीवी कैमरा आदि का सघनता पूर्वक निरीक्षण करते हुए सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जीआरपी थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिंह को यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत अलर्ट मोड पर रहते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं ज्वलनशील पदार्थों पर कड़ी निगरानी रखने तथा आरपीएफ के साथ समन्वय स्थापित कर सघन चेकिंग अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। साथ ही आपातकालीन परिस्थिति से प्रभावी रूप से निपटने के लिए जीआरपी, आरपीएफ एवं जनपदीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिशन शक्ति फेज-06 के क्रम में सराहनीय कार्य कर रही कांस्टेबल निहारिका श्रीवास्तव व सुनील चौहान को उत्साहवर्धन के लिए 500-500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया। इस दौरान जीआरपी बस्ती व आरपीएफ इंस्पेक्टर राशिद बेग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed